Bihar Politics: बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायक का अनोखा विरोध, लॉलीपॉप-झुनझुना लेकर पहुंचे सदन

बिहार विधानसभा में अनोखा नजारा! आरजेडी विधायक लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर पहुंचे सदन, जानें सरकार के खिलाफ उनके इस विरोध प्रदर्शन की वजह, विपक्षी दलों ने संकेत दिए

बिहार विधानसभा में मंगलवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक मुकेश रोशन लॉलीपॉप, झुनझुना और बैलून लेकर विधानसभा पहुंचे।

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक मुकेश रोशन लॉलीपॉप, झुनझुना और बैलून लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यह प्रदर्शन राज्य के बजट 2025-26 के विरोध में किया और नीतीश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

मुकेश रोशन ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और बजट में जनता के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। उन्होंने कहा, "बिहार की जनता को सरकार लॉलीपॉप और झुनझुना पकड़ा रही है। यह बजट केवल दिखावा है और इससे आम लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी।"

तेजस्वी यादव ने भी बजट पर किया प्रहार

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायक का अनोखा विरोध, लॉलीपॉप-झुनझुना लेकर पहुंचे सदन

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस बजट को पूरी तरह खोखला बताते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाकर बजट के खोखलेपन से ध्यान हटाने का असफल प्रयास किया है। तेजस्वी ने कहा, "सरकार के बजट में कोई ठोस योजना नहीं है। इसका आकार तो बढ़ा दिया गया, लेकिन यह नहीं बताया गया कि धन कहां से आएगा। यह जनता को भ्रमित करने वाला बजट हैं।"

राजद समेत कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भी इस बजट को खारिज कर दिया है। विपक्ष ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों को पूरी तरह अनदेखा कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को महिलाओं के लिए माई बहन सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देने की घोषणा करनी चाहिए थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

बिहार में जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायक का अनोखा विरोध, लॉलीपॉप-झुनझुना लेकर पहुंचे सदन

विपक्षी दलों ने संकेत दिए हैं कि वे इस बजट का लगातार विरोध करेंगे और सदन के भीतर और बाहर जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों की पोल खोलेंगे। मुकेश रोशन ने कहा कि यह विरोध केवल विधानसभा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जनता के बीच ले जाया जाएगा ताकि लोग समझ सकें कि सरकार उन्हें सिर्फ लॉलीपॉप पकड़ा रही है। बिहार विधानसभा का यह सत्र काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के मूड में हैं। 

Leave a comment