BJP Delhi CM Candidate: 27 साल बाद BJP की वापसी, अब कौन बनेगा दिल्ली का सीएम? प्रवेश वर्मा या मनोज तिवारी.... 

27 साल बाद BJP की दिल्ली में वापसी। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी के नाम सबसे आगे। जल्द होगा पार्टी आलाकमान का फैसला। 27 साल बाद BJP

BJP की 27 साल बाद दिल्ली में वापसी तय। CM पद की दौड़ में प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी सबसे आगे। अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगा, जल्द नाम की घोषणा संभव।

BJP Delhi CM Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार, 8 फरवरी को हुई मतगणना के रुझानों से यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, BJP अक्सर मुख्यमंत्री पद के लिए चौंकाने वाले फैसले लेती रही है, जैसा कि हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में देखने को मिला। ऐसे में संभावना है कि दिल्ली में भी BJP कोई नया चेहरा आगे कर सकती है।

प्रवेश वर्मा सबसे मजबूत दावेदार

BJP Delhi CM Candidate: 27 साल बाद BJP की वापसी, अब कौन बनेगा दिल्ली का सीएम? प्रवेश वर्मा या मनोज तिवारी.... 

मुख्यमंत्री पद की रेस में नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे है। उन्होंने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को करीब तीन हजार वोटों के अंतर से हराया।

प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनका जन्म 1977 में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पूरी की और किरोरीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor of Arts) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने फॉरे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA किया। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वे एक व्यवसायी के रूप में काम कर चुके हैं।

क्या मनोज तिवारी होंगे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री?

BJP Delhi CM Candidate: 27 साल बाद BJP की वापसी, अब कौन बनेगा दिल्ली का सीएम? प्रवेश वर्मा या मनोज तिवारी.... 

भाजपा सांसद मनोज तिवारी का नाम भी मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। दिल्ली चुनाव में पूर्वांचल के मतदाता बड़ी संख्या में BJP के समर्थन में नजर आए। मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने से पार्टी को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में भी फायदा मिल सकता है।

हालांकि, अभी तक भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी नाम पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मनोज तिवारी ने कहा है कि "मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।"

BJP आलाकमान करेगा अंतिम फैसला

BJP Delhi CM Candidate: 27 साल बाद BJP की वापसी, अब कौन बनेगा दिल्ली का सीएम? प्रवेश वर्मा या मनोज तिवारी.... 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा, लेकिन नाम का ऐलान केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।

सचदेवा ने कहा, “भाजपा के उम्मीदवारों ने पूरी मेहनत से काम किया है और दिल्ली के मतदाताओं ने विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन को चुना है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। भाजपा दिल्ली में ‘डबल इंजन सरकार’ बनाएगी, जिससे राजधानी का विकास तेजी से होगा।”

Leave a comment