Bollywood News: 'तुम तो ठहरे परदेसी'... अल्ताफ राजा का 26 साल पुराना सुपरहिट गाना सुनकर एक महिला ने स्टेज पर की नोटों की बारिश, जानिए ऐसा क्या हुआ?

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, मुंबई हिंदी न्यूज़, फिल्म की न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, तुम तो ठरे परदेशी

बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा का गाना 'तुम तो ठहरे परदेसी' साल 1998 में रिलीज हुआ था, जिसे सुनकर यंगस्टर्स के दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं। इस गाने को रिलीज हुए लगभग 26 साल हो गए, लेकिन इसका क्रेज आज भी उतना ही है. इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों से लगाया जा सकता हैं।

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड पर 90 के दशक में अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण जैसे सिंगर्स का जादू चलता था। हर फिल्म में इन सिंगर्स की आवाज के गाने खूब हिट होते थे। इसी दौर में सिंगर अल्ताफ राजा ने भी नया मुकाम बनाया। 90 के दशक में अल्ताफ राजा के द्वारा गाये गए कई गाने सुपरहिट हुए। खासकर यंगस्टर्स के बीच अल्ताफ राजा का सुपरहिट सॉन्ग 'तुम तो ठहरे परदेसी' खूब पसंद किया जाता हैं. लोग आज भी इस गाने के दीवाने हैं . इन दिनों सोशल मीडिया पर अल्ताफ राजा का यह सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा हैं।

सोशल मीडिया पर छाया अल्ताफ राजा का गाना

Bollywood News: 'तुम तो ठहरे परदेसी'... अल्ताफ राजा का 26 साल पुराना सुपरहिट गाना सुनकर एक महिला ने स्टेज पर की नोटों की बारिश, जानिए ऐसा क्या हुआ?

इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियों काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं, जिसमे अल्ताफ राजा स्टेज पर 'तुम तो ठहरे परदेसी' गाना गा रहे हैं, उसी दौरान एक महिला गाने से प्रभावित होकर स्टेज पर आ जाती है और उन पर नोट लुटाने लगती है। बता दें कि अल्ताफ राजा का ये वीडियो थाईलैंड के पटाया में शूट किया गया था, जिसमें लोगों को मस्ती में झूमते हुए देखा जा सकता है। उनपर नोट बरसाने वाली महिला भी उनके गाने पर डांस करने लगती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।

वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन

Bollywood News: 'तुम तो ठहरे परदेसी'... अल्ताफ राजा का 26 साल पुराना सुपरहिट गाना सुनकर एक महिला ने स्टेज पर की नोटों की बारिश, जानिए ऐसा क्या हुआ?

इंस्टाग्राम पर वायरल विडिओ को यूजर बार-बार देख रहे हैं औरअपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'पैसे देखो ये तो थाइलैंड के नोट हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'तुम तो ठहरे परदेसी, जितनी बार इस गाने को सुनो मन भरता ही नहीं है।' वहीं एक और यूजर इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए लिखा - 'थाईलैंड तुम लोग जाओ और परदेसी ठहरे हम लोग... बताए ये कहां का इंसाफ है।' कुछ ने कहां कि अल्ताफ राजा के इस लाइव कॉन्सर्ट ने लोगों को दीवाना बनाते हुए एक बार फिरसे पुराणी यादें तजा कर दी।

लाइमलाइट से दूर हैं अल्ताफ

Bollywood News: 'तुम तो ठहरे परदेसी'... अल्ताफ राजा का 26 साल पुराना सुपरहिट गाना सुनकर एक महिला ने स्टेज पर की नोटों की बारिश, जानिए ऐसा क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा नागपुर के रहने वाले हैं और उनके माता-पिता का भी गायकी से अटूट रिश्ता रहा है। अल्ताफ राजा के माता-पिता कव्वाली गायकी में मशहूर थे। बता दें 90 के दशक के दौरान अल्ताफ राजा ने कई हिट गाने का एलबम बनाया, इसके बाद वह गुमनामी के अंधेरे में छीप गए। अल्ताफ राजा एक्टिंग भी करते थे, लेकिन अब कई सालों से उन्होंने लाइमलाइट से दूरियां बना कर रखी हुई हैं।

Leave a comment