Bollywood News: अविर्भव और अथर्व ने जीता Superstar Singer 3 का ख़िताब, दोनों विनर को मिली चमचमाती ट्रॉफी और लाखों रुपये, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

Bollywood News: अविर्भव और अथर्व ने जीता Superstar Singer 3 का ख़िताब, दोनों विनर को मिली चमचमाती ट्रॉफी और लाखों रुपये, पढ़ें पूरी खबर 

फेमस सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 3' का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ। इस शो में इस बार दो कंटेस्टेंट को विनर घोषित किया गया। बता दें सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अथर्व बक्शी और अविर्भव एस ने हासिल किया। दोनों विनर को ट्रॉफी के साथ लाखों रुपये उपहार दिए गए।

Bollywood News: अविर्भव और अथर्व ने जीता Superstar Singer 3 का ख़िताब, दोनों विनर को मिली चमचमाती ट्रॉफी और लाखों रुपये, पढ़ें पूरी खबर

एंटरटेनमेंट: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3  समाप्त होने के बाद सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 3' का विनर भी घोषित हो गया है। रविवार (4 अगस्त) को इस शो का ग्रैंड फिनाले बड़े शानदार तरीके से हुआ, क्योकि फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। फिनाले में अपनी सिंगिंग से जजेस और दुनिया का दिल जीतने वाले झारखंड के अथर्व बक्शी और केरल के अविर्भव 'सुपरस्टार सिंगर 3' के विजेता बने। दोनों विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ लाखों रुपये की प्राइज मनी दी गई।

एक साथ दो विनर

Bollywood News: अविर्भव और अथर्व ने जीता Superstar Singer 3 का ख़िताब, दोनों विनर को मिली चमचमाती ट्रॉफी और लाखों रुपये, पढ़ें पूरी खबर

बता दें 'सुपरस्टार सिंगर 3' सिंगिंग रियलिटी शो के फिनाले को 'फ्यूचर का फिनाले' कहां गया, क्योकि इसे नेहा कक्कड़ जज कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक अथर्व और अविर्भव को ग्रैंड फिनाले में अन्य 9 कंटेस्टेंट से कड़ी टक्कर मिली थी। लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए दोनों अपनी बेहतरीन सिंगिंग के दम जज कप खुश कर पाए और इस शो के विनर बन गए।

बता दें इतिहास में पहली बार इस इस शो में दो कंटेस्टेंट को एक साथ विनर घोषित किया गया। तथा दोनों विनर को इनाम की राशि के तौर पर 10-10 लाख रुपये दिए गए। फैंस भी इन दोनों विजेताओं को सोशल मीडिया पर बधाई सन्देश भेज रहे हैं।

स्टार्स ने भी अथर्व को दी बधाई

Bollywood News: अविर्भव और अथर्व ने जीता Superstar Singer 3 का ख़िताब, दोनों विनर को मिली चमचमाती ट्रॉफी और लाखों रुपये, पढ़ें पूरी खबर

सुपरस्टार सिंगर 3 अथर्व बक्शी शो में पहले दिन से ही अपनी सुरीली आवाज से जज और दुनिया को अपना दीवाना बनाते आए हैं। शो की जज नेहा कक्कड़ उनकी सिंगिंग की फैन हो गई और लक्ष्मीकांत उनका गाना सुनकर भावुक हो गए। इतना ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स विद्या बालन ने अथर्व बक्शी की तारीफ करते हुए अपने पति और फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर को फोन करके उन्हें अपनी एक फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग करने का सुनहरा मौका देने के लिए कहां था।

बता दें अविर्भव ने भी अपनी सिंगिंग से उदित नारायण और गीता कपूर समेत कई दिग्गज अभिनतेताओं को मोहित दिया है। दोनों शो के विनर बनने के बाद बहुत ज्यादा खुश हैं।

Leave a comment