Budget 2024: आम बजट में महिलाओं और लड़कियों को मिली कई सौगात, वित्त मंत्री ने तीन लाख करोड़ रूपये का किया प्रावधान, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बजट 2024, शेयर मार्केट, हरियाणा न्यूज़, हिंदी न्यूज़

आम बजट में निर्मला सीतारमण ने कई सेक्टर के लिए बड़े एलान किए हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्तमंत्री ने महिलाओं और बालिकाओं को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान पेश किया हैं।

Budget 2024: आम बजट में महिलाओं और लड़कियों को मिली कई सौगात, वित्त मंत्री ने तीन लाख करोड़ रूपये का किया प्रावधान, पढ़ें पूरी खबर

बिजनेस डेस्क: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट (Budget 2024-25) पेश कर रही हैं। इस बजट में सभी सेक्टर के लिए कई बड़े एलान किए गए हैं और किए जाने वाले हैं। वित्तमंत्री ने आम बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि वित्तमंत्री ने महिलाओं और छात्रों के लिए क्या-क्या प्रमुख घोषणाएं की हैं।

महिलाओ को लिए बजट में बड़ी घोषणा

Budget 2024: आम बजट में महिलाओं और लड़कियों को मिली कई सौगात, वित्त मंत्री ने तीन लाख करोड़ रूपये का किया प्रावधान, पढ़ें पूरी खबर

1. केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल स्किल लोन स्कीम (Model Skill Loan Scheme) में संशोधन का प्रस्ताव है।

2. इसके अलावा, उच्च शिक्षा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर दिए जाएंगे। इस ई-वाउचर की मदद से छात्रों को वार्षिक ब्याज में 3 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा।

3. निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा, सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास भी शुरू करेगी।

4. छात्रावासों और शिशुगृहों के माध्यम से कार्यबल में महिलाओं की अधिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। हमारी सरकार समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय सहयोग नीति लाएगी।

5. बजट में महिलाओं और बालिकाओं को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

6. निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस साल शिक्षा और रोजगार क्षेत्र में 1.48 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पेश किया है।

7. बजट में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Leave a comment