Budget 2026: टेक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की उम्मीद

Budget 2026: टेक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की उम्मीद

Budget 2026 में भारत का फोकस AI, डेटा सेंटर्स और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल हब बनाने पर रहेगा। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, MSME, सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ मिनरल्स पर निवेश बढ़ाने की उम्मीद है। बिजली, ग्रीन एनर्जी और सप्लाई चेन सुधार बजट के मुख्य एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

Budget 2026 Tech Focus: इस साल का बजट भारत में AI, डेटा सेंटर्स और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल सेंटर बनाने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकता है। सरकार Microsoft, Amazon और Google जैसी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अरबों डॉलर के निवेश को बढ़ावा देने के लिए टैक्स इंसेंटिव, तेज अप्रूवल और ग्रीन एनर्जी सपोर्ट पर ध्यान दे सकती है। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग, MSME और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन और सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रखना है।

AI और डेटा सेंटर्स भारत की डिजिटल रीढ़

भारत तेजी से AI, क्लाउड और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में ग्लोबल सेंटर बनने की ओर बढ़ रहा है। Microsoft, Amazon और Google जैसी कंपनियां अरबों डॉलर की AI और डेटा सेंटर परियोजनाओं की घोषणा कर चुकी हैं। Budget 2026 में इन क्षेत्रों को टैक्स इंसेंटिव, तेज अप्रूवल सिस्टम और सस्टेनेबल पावर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

AI वर्कलोड और डेटा सेंटर्स की बिजली खपत लगातार बढ़ रही है। एक AI रैक पारंपरिक सिस्टम से पांच से छह गुना ज्यादा बिजली खाता है। इसलिए पावर ग्रिड की विश्वसनीयता और ग्रीन एनर्जी सपोर्ट बजट के मुख्य एजेंडे में शामिल रह सकते हैं।

मैन्युफैक्चरिंग, MSME और सप्लाई चेन

Budget 2026 में मैन्युफैक्चरिंग पर खास फोकस होने की संभावना है। चीन पर निर्भरता कम करने और घरेलू सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए 100 प्रमुख उत्पादों की पहचान की गई है। MSME सेक्टर को सस्ते लोन, क्रेडिट गारंटी और टैरिफ शॉक्स से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ मिनरल्स में भारत के पास संभावनाएं हैं, लेकिन उत्पादन और प्रोसेसिंग अभी कमजोर है। बजट 2026 में इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने, प्रोसेसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और ग्लोबल सप्लाई चेन में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए रोडमैप पेश किए जाने की संभावना है।

Leave a comment