C-295 Aircraft: भारतीय सेना का 'जीवनरक्षक' बनेगा C-295 Aircraft, क्यों खास है TATA निर्मित ये विमान?

भारतीय सेना का 'जीवनरक्षक' बनेगा C-295 Aircraft, क्यों खास है TATA निर्मित ये विमान? स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वडोदरा में टाटा-एयरबस फैक्ट्री का उद्घाटन किया, जो भारत में C-295 सैन्य विमानों का निर्माण करेगी। इस अवसर पर स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भी मौजूद थे। भारत और स्पेन के बीच हुए समझौते के अनुसार, कुल 56 C-295 विमानों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें से 16 विमान स्पेन में निर्मित होंगे, जबकि शेष 40 विमान भारत में टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) द्वारा बनाए जाएंगे।

इंडिया न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस फैक्ट्री का उद्घाटन किया, जो भारत में C-295 सैन्य विमानों का निर्माण करेगी। इस कार्यक्रम में उनके साथ स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भी उपस्थित रहे। भारत और स्पेन के बीच हुए समझौते के तहत, कुल 56 C-295 विमान बनाए जाएंगे। इनमें से 16 विमान स्पेन में निर्मित होंगे, जबकि बाकी के 40 विमानों का निर्माण भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) द्वारा किया जाएगा।

C-295 एक मध्यम-लिफ्ट सैन्य परिवहन विमान है, जिसे एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने डिज़ाइन किया है। यह विमान अपनी शानदार क्षमताओं के चलते कई देशों की सेनाओं में लोकप्रिय हो चुका हैं।

यह विमान भारतीय सेना की बनेगा ताकत

C-295 Aircraft: भारतीय सेना का 'जीवनरक्षक' बनेगा C-295 Aircraft, क्यों खास है TATA  निर्मित ये विमान?

C-295 विमान का उपयोग सैन्य ऑपरेशनों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह सैनिकों, उपकरणों और सैन्य सामानों को दूरस्थ या शत्रु क्षेत्रों में ले जाने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, यह बड़े वाहनों, हेलीकॉप्टरों और अन्य बड़े आकार के कार्गो को भी आसानी से ले जा सकता है। इसमें घायल सैनिकों को महत्वपूर्ण देखभाल के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने की सुविधा भी होती है। यह विमान टोही और खुफिया जानकारी एकत्र करने वाले मिशनों को संचालित करने में सक्षम है। साथ ही, प्राकृतिक आपदाओं या मानवीय संकटों के दौरान यह राहत सामग्री और कर्मियों को तेजी से पहुंचाने के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता हैं।

विमान की खासियत

C-295 Aircraft: भारतीय सेना का 'जीवनरक्षक' बनेगा C-295 Aircraft, क्यों खास है TATA  निर्मित ये विमान?

* रेंज: 5000 किमी, जो इसे लंबी दूरी के ऑपरेशनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

* उड़ान समय: 11 घंटे तक एक स्थान पर स्थिर रह सकता है।

* पेलोड क्षमता: 9250 किलोग्राम तक सामान ले जा सकता है। या 73 सैनिक तथा 48 पैराशूटर्स को ले जाने में सक्षम।

* रनवे क्षमता: छोटे और कच्चे रनवे से भी संचालन कर सकता है। उतरने के लिए केवल 420 मीटर और उड़ने के लिए 934 मीटर रनवे की आवश्यकता।

* अत्याधुनिक कॉकपिट और नेविगेशन सिस्टम: अत्याधुनिक तकनीक से लैस, जिससे उच्च स्तरीय नेविगेशन और नियंत्रण संभव हैं।

C-295 Aircraft: भारतीय सेना का 'जीवनरक्षक' बनेगा C-295 Aircraft, क्यों खास है TATA  निर्मित ये विमान?

* स्पेन: 13 विमानों का उपयोग करता है।

* पोलैंड: 16 C-295 विमानों का संचालन कर रहा है।

* ब्राजील: 12 विमानों का उपयोग वायु सेना में।

* मिस्र: सैन्य परिवहन और मानवीय मिशनों में C-295 का इस्तेमाल।

Leave a comment