CGBSE Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें तारीखें और परीक्षा शिफ्ट की जानकारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध है, जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षाओं की तिथियां

CGBSE Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें तारीखें और परीक्षा शिफ्ट की जानकारी

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित होंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

कक्षा 10वीं टाइम टेबल (मुख्य विषय)

• हिंदी (प्रथम भाषा) 3 मार्च 2025

• अंग्रेजी (द्वितीय भाषा) 5 मार्च 2025

• गणित 7 मार्च 2025

• विज्ञान 10 मार्च 2025

• सामाजिक विज्ञान 17 मार्च 2025

कक्षा 12वीं टाइम टेबल (मुख्य विषय)

• हिंदी 1 मार्च 2025

• अंग्रेजी 4 मार्च 2025

• भौतिक शास्त्र 11 मार्च 2025

• गणित 22 मार्च 2025

• मनोविज्ञान 28 मार्च 2025

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

• बोर्ड परीक्षाएं एक शिफ्ट में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

• सुबह 9:00 बजे तक: छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा।

• सुबह 9:05 बजे: उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।

• सुबह 9:10 बजे: प्रश्न पत्र अध्ययन के लिए दिया जाएगा।

• सुबह 9:15 बजे: परीक्षा आरंभ होगी।

एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी

CGBSE Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें तारीखें और परीक्षा शिफ्ट की जानकारी

छात्रों के एडमिट कार्ड फरवरी 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जाने की उम्मीद है। इन्हें स्कूलों से प्राप्त किया जा सकता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

पिछले साल की तुलना

• 2024 में टाइम टेबल 28 दिसंबर को जारी किया गया था, जबकि इस बार इसे पहले ही प्रकाशित कर दिया गया हैं।

कैसे करें टाइम टेबल डाउनलोड

CGBSE Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें तारीखें और परीक्षा शिफ्ट की जानकारी

• छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

• होम पेज पर "हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 टाइम टेबल" के लिंक पर क्लिक करें।

• पीडीएफ फॉर्मेट में टाइम टेबल डाउनलोड करें और इसे सुरक्षित रखें।

छात्रों के लिए सुझाव

CGBSE Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें तारीखें और परीक्षा शिफ्ट की जानकारी

• परीक्षा तिथियों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और अपनी तैयारी को समय पर पूरा करें।

• समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें और नियमित रूप से रिवीजन करें।

• परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें।

• अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने संबंधित स्कूलों या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment