Chandra Grahan 2024: पितृपक्ष पर होगा चंद्र ग्रहण, इस दिन जरूर करें यें काम, दूर होगी दरिद्रता

Chandra Grahan 2024: पितृपक्ष पर होगा चंद्र ग्रहण, इस दिन जरूर करें यें काम, दूर होगी दरिद्रता, पितृपक्ष पर होगा चंद्र ग्रहण, इस दिन जरूर करें यें काम, दूर होगी

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर को सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर हुई और इसका समापन 10 बजकर 17 मिनट पर हुआ। यह माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष उपाय करने से जातक को कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। तो चलिए, इस लेख में हम जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण का सनातन धर्म में विशेष महत्व है और इस दौरान राहु और केतु का प्रभाव पृथ्वी पर अधिक बढ़ जाता है। इस समय शुभ और मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मान्यता है कि इससे शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती और शारीरिक व मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

Chandra Grahan 2024: पितृपक्ष पर होगा चंद्र ग्रहण, इस दिन जरूर करें यें काम, दूर होगी दरिद्रता

चंद्र ग्रहण के दौरान अपनाए जाने वाले उपाय

1. कौआ को मीठे चावल खिलाएं- यदि आप मनचाहा करियर प्राप्त करना चाहते हैं, तो चंद्र ग्रहण के दिन कौए को मीठे चावल खिलाएं। यह उपाय करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने और धन लाभ के योग बनाने में मदद कर सकता है।

2. भगवान शिव के मंत्रों का जाप- यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है और मानसिक परेशानियाँ हो रही हैं, तो चंद्र ग्रहण के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। इससे मानसिक स्थिति में सुधार और घर में सुख-शांति का आगमन हो सकता है।

3. कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय- चंद्र ग्रहण के दिन एक ताला खरीदें और उसे रात को चंद्रमा के प्रकाश में रखें। सुबह होने पर उस ताले को मंदिर में रख आएं। यह उपाय कर्ज से मुक्ति और धन प्राप्ति के स्रोत बनाने में मददगार माना जाता है।

Chandra Grahan 2024: पितृपक्ष पर होगा चंद्र ग्रहण, इस दिन जरूर करें यें काम, दूर होगी दरिद्रता

चंद्र ग्रहण के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

1. गर्भवती महिलाओं का ध्यान- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए और किसी प्रकार के काम से बचना चाहिए।

2. पानी में गंगाजल डालकर स्नान- चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। यह पवित्रता बनाए रखने और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में मदद करता है।

3. दान का महत्व- चंद्र ग्रहण के बाद गरीबों में विशेष चीजों का दान करना पुण्यकारी माना जाता है। यह आपके पुण्य को बढ़ाता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

इन उपायों और सावधानियों को अपनाकर आप चंद्र ग्रहण के प्रभावों को कम कर सकते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

 

 

Leave a comment