ChatGPT की मेडिकल सलाह पर भरोसा पड़ा भारी, ड्रग कॉम्बिनेशन विवाद में टीनएजर की मौत का दावा

OpenAI पर आरोप है कि ChatGPT ने युवक को खतरनाक ड्रग कॉम्बिनेशन सुझाए। परिवार ने मेडिकल सेफगार्ड की कमी को मौत की वजह बताया।

OpenAI पर दायर एक नए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि ChatGPT ने 19 वर्षीय युवक को खतरनाक ड्रग कॉम्बिनेशन सुझाए, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने कंपनी पर सुरक्षा चेतावनी और पर्याप्त सेफगार्ड नहीं देने का आरोप लगाया है।

Tech: AI Medical Advice को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 19 वर्षीय सैम नेल्सन के परिवार ने OpenAI के खिलाफ मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है कि ChatGPT ने युवक को खतरनाक ड्रग्स कॉम्बिनेशन और डोज संबंधी सलाह दी थी। परिवार का दावा है कि चैटबॉट ने मेडिकल एक्सपर्ट से संपर्क करने की चेतावनी नहीं दी,Tech जिससे स्थिति जानलेवा बन गई।

परिवार ने OpenAI पर लगाए गंभीर आरोप

मुकदमे में सैम नेल्सन के परिवार ने आरोप लगाया है कि OpenAI के GPT-4o मॉडल ने युवक को खतरनाक ड्रग्स कॉम्बिनेशन सुझाए। शिकायत के अनुसार सैम लंबे समय से ChatGPT का इस्तेमाल मेडिकल और ड्रग्स से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कर रहा था।

ChatGPT की मेडिकल सलाह पर भरोसा पड़ा भारी, ड्रग कॉम्बिनेशन विवाद में टीनएजर की मौत का दावा

परिवार का दावा है कि चैटबॉट ने न तो संभावित खतरों को लेकर स्पष्ट चेतावनी दी और न ही किसी डॉक्टर या मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेने की बात कही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत में ड्रग्स के प्रभावों को सकारात्मक तरीके से भी पेश किया गया था।

मुकदमे में सेफगार्ड हटाने का आरोप

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए। मुकदमे में कहा गया है कि मॉडल को ऐसे तरीके से रिलीज किया गया, जिसमें हानिकारक सलाह को रोकने के लिए जरूरी सेफगार्ड कमजोर थे।

हालांकि कुछ चैट्स में गिरफ्तारी और ड्रग्स के खतरे का जिक्र भी बताया गया है, लेकिन परिवार का कहना है कि कुल मिलाकर बातचीत ने जोखिमपूर्ण व्यवहार को बढ़ावा दिया। कथित ड्रग्स ओवरडोज के कारण पिछले साल सैम की मौत हो गई थी।

OpenAI ने जिम्मेदारी से किया इनकार

OpenAI ने मामले में सीधी जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है। कंपनी का कहना है कि संबंधित मॉडल अब उपलब्ध नहीं है और सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह हानिकारक अनुरोधों की पहचान कर सके।

कंपनी के अनुसार, ऐसे मामलों में यूजर्स को एक्सपर्ट सहायता लेने की सलाह देने के लिए सुरक्षा फीचर्स लगातार मजबूत किए जा रहे हैं।

GPT-4o पहले भी विवादों में रहा

GPT-4o मॉडल पहले भी कई कानूनी और नैतिक विवादों में घिर चुका है। इस पर सेल्फ-हार्म, एआई साइकोसिस और खतरनाक व्यवहार को बढ़ावा देने जैसे आरोप लग चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि AI चैटबॉट्स से मेडिकल या दवाओं से जुड़ी सलाह लेते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है, क्योंकि गलत या अधूरी जानकारी गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है।

Leave a comment