‘चिकन नेक’ पर धमकी देने वाले बांग्लादेश का बजट आधा, भारत ने दिखाया कड़ा रुख

Budget 2026-27 में भारत ने पड़ोसी देशों को वित्तीय सहायता में बड़े बदलाव किए। बांग्लादेश का बजट आधा, भूटान-अफगानिस्तान की मदद बढ़ाई गई, विदेश नीति मजबूत
‘चिकन नेक’ पर धमकी देने वाले बांग्लादेश का बजट आधा, भारत ने दिखाया कड़ा रुख

भारत ने Budget 2026-27 में पड़ोसी देशों और रणनीतिक साझेदारों के लिए विदेशी सहायता में बड़े बदलाव किए हैं। बांग्लादेश का बजट 60 करोड़ किया गया, जबकि भूटान और अफगानिस्तान की मदद बढ़ाकर क्रमशः 2,288 और 150 करोड़ रुपये कर दी गई।

Budget 2026-27: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का बजट 2026-27 पेश किया है। इस बार के बजट में भारत ने अपने पड़ोसी और अन्य देशों के लिए विदेशी सहायता (Foreign Aid) को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत कई देशों के लिए सहायता राशि बढ़ाई गई है तो कुछ देशों के लिए घटाई भी गई है।

खास बात यह है कि 'चिकन नेक' पर भारत को धमकी देने वाले बांग्लादेश के बजट को आधा कर दिया गया है। इस बार बांग्लादेश के लिए वित्तीय सहायता मात्र 60 करोड़ रुपए तय की गई है। पहले भारत ने बांग्लादेश के लिए 120 करोड़ रुपए की मदद की थी, लेकिन केवल 34 करोड़ रुपए ही इस्तेमाल हुए थे। इसलिए भारत ने इस बार बजट को सख्ती से तय किया।

भारत का रणनीतिक कदम भूटान के लिए

भारत ने अपने सबसे करीबी रणनीतिक साझेदार भूटान के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2,288.55 करोड़ रुपए कर दी है। यह दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का संकेत है। खासकर हाइड्रोपावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के अन्य क्षेत्रों में भारत और भूटान के सहयोग को इस बजट के जरिए और मजबूत किया गया है।

भूटान के साथ भारत के रिश्तों को हमेशा रणनीतिक और स्थायी माना गया है। यह राशि न केवल विकास के लिए है, बल्कि दोनों देशों के बीच विशेष सहयोग और विश्वास को भी दर्शाती है।

अफगानिस्तान को तीन गुना वित्तीय सहायता

अफगानिस्तान के लिए भारत ने वित्तीय सहायता 50 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपए कर दी है। यह कदम अफगानिस्तान में मानवीय और विकास संबंधित सहायता को बढ़ावा देने का संकेत है। भारत हमेशा से ही अफगानिस्तान में राहत कार्यों और विकास परियोजनाओं के लिए सक्रिय रहा है। इस बजट के जरिए भारत ने अपने निरंतर कमिटमेंट को दिखाया है।

नेपाल और श्रीलंका को भी अधिक मदद

‘चिकन नेक’ पर धमकी देने वाले बांग्लादेश का बजट आधा, भारत ने दिखाया कड़ा रुख

नेपाल को इस बार 800 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 100 करोड़ रुपए ज्यादा है। वहीं, श्रीलंका को 400 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है, जो पिछले साल से 100 करोड़ रुपए अधिक है। हाल ही में भारत ने श्रीलंका में आए तूफान दित्वाह के बाद वित्तीय सहायता भेजी थी। इस बजट के जरिए यह स्पष्ट है कि भारत ने पड़ोसी देशों की जरूरतों और सुधारों के हिसाब से मदद बढ़ाई है।

मंगोलिया और मॉरिशस का बजट बढ़ा

भारत ने मंगोलिया के लिए वित्तीय सहायता पांच गुना बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए कर दी है। पहले मंगोलिया को केवल 5 करोड़ रुपए ही मिलते थे। इसके अलावा मॉरिशस के लिए वित्तीय सहायता 50 करोड़ से बढ़ाकर 550 करोड़ रुपए कर दी गई है। सेशेल्स के लिए पिछली तरह 19 करोड़ रुपए ही बजट रखा गया है।

मालदीव को 550 करोड़ रुपए और म्यांमार को 300 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया गया है। यह सभी कदम भारत की विदेश नीति और नेबरहुड फर्स्ट (Neighborhood First) नीति के अनुरूप हैं।

विदेश मंत्रालय का कुल बजट

बजट 2026-27 में विदेश मंत्रालय के लिए कुल 22,118.97 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 20,516.61 करोड़ रुपए था। इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बड़े बदलाव पड़ोसी देशों और रणनीतिक साझेदारों के लिए किए गए हैं।

विदेश मंत्रालय का यह बजट भारत की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल पड़ोसी देशों की मदद करना है बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि और स्थायी कूटनीतिक प्रभाव को बढ़ाना भी है।

नेबरहुड फर्स्ट

भारत ने विदेश नीति में "नेबरहुड फर्स्ट" को महत्व दिया है। इसका मतलब है कि पड़ोसी देशों के साथ मजबूत आर्थिक और कूटनीतिक संबंध बनाए रखना। इसी नीति के तहत बजट में बदलाव किए गए हैं।

भूटान और अफगानिस्तान जैसे देशों के लिए सहायता बढ़ाई गई है, जबकि बांग्लादेश के लिए बजट आधा किया गया। यह सख्ती और रणनीतिक संदेश दोनों को दर्शाता है।

आर्थिक सहायता में बदलाव के कारण

भारत ने बजट में कई देशों के लिए वित्तीय सहायता बदलने के पीछे दो प्रमुख कारण बताए हैं। पहला, मदद का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना और दूसरे, रणनीतिक हितों को प्राथमिकता देना।

जैसा कि बांग्लादेश के मामले में देखा गया, पिछले साल दी गई 120 करोड़ रुपए में से केवल 34 करोड़ रुपए ही इस्तेमाल हुए थे। ऐसे में भारत ने इस बार सहायता को 60 करोड़ रुपए तक सीमित रखा।

Leave a comment