सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के 9175 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका 21 से 23 मई तक दिया जाएगा।
नई दिल्ली: CRPF Recruitment 2026 के तहत कॉन्स्टेबल टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर पदों पर निकली 9175 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 मई तय की गई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट CRPF Official Website पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन में सुधार के लिए 21 से 23 मई तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी।
19 मई के बाद बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर कैटेगरी में कुल 9175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा।
21 से 23 मई तक मिलेगा करेक्शन का मौका
भर्ती बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन के दौरान किसी प्रकार की गलती हो गई है, वे 21 मई से 23 मई 2026 तक करेक्शन विंडो के जरिए जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट, अनुभव या ड्राइविंग लाइसेंस जैसी अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है।
आयु सीमा की बात करें तो कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष तय की गई है। वहीं अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।








