पैरों की गहरी नसों में खून का थक्का (DVT) दिल और फेफड़ों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। यह पल्मोनरी इम्बोलिज्म जैसी मेडिकल इमरजेंसी का कारण बनता है। योगगुरु स्वामी रामदेव के अनुसार नियमित वॉक, रनिंग, एंकल मूवमेंट, हर्बल उपाय और सक्रिय जीवनशैली ब्लड क्लॉट और वैरिकोज़ वेन्स से बचाव में मदद करते हैं।
Blood Clots Prevention: पैरों की नसों में जमा खून का थक्का (DVT) सीधे दिल और फेफड़ों के लिए खतरा बन सकता है। जो लोग घंटों बैठकर काम करते हैं, लंबे समय तक यात्रा करते हैं या सर्जरी के बाद कम चलते हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। स्वामी रामदेव के अनुसार नियमित वॉक, रनिंग, एंकल मूवमेंट और हर्बल उपाय पैरों की नसों को मजबूत बनाकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं। सक्रिय जीवनशैली और सही खानपान ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और स्वास्थ्य जोखिम कम करते हैं।
ब्लड क्लॉट से दिल और फेफड़ों को खतरा
पैरों की गहरी नसों में खून का थक्का, जिसे DVT (Deep Vein Thrombosis) कहते हैं, सीधे दिल और फेफड़ों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अगर थक्का टूटकर फेफड़ों की नसों तक पहुंच जाए, तो पल्मोनरी इम्बोलिज्म जैसी इमरजेंसी पैदा हो सकती है, जिसमें अचानक सांस फूलना, सीने में दर्द, तेज धड़कन और कभी-कभी शॉक या हार्ट फेलियर भी हो सकता है। ऐसे में समय पर सावधानी और सही जीवनशैली बेहद जरूरी है।
जो लोग घंटों बैठकर काम करते हैं, लंबे समय तक यात्रा करते हैं, सर्जरी के बाद कम चल पाते हैं या डिहाइड्रेट रहते हैं, उन्हें ब्लड क्लॉट के खतरे से सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

स्वामी रामदेव के आसान उपाय
योगगुरु स्वामी रामदेव के अनुसार पैरों की नसों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित वॉक, रनिंग, एंकल मूवमेंट और सक्रिय जीवनशैली बेहद महत्वपूर्ण हैं। शुरू में हल्की दौड़ या वॉक मुश्किल लग सकती है, मांसपेशियों में दर्द या सांस फूलना आम है, लेकिन धीरे-धीरे ये ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर दिल मजबूत बनाते हैं और पैरों की नसों में खून जमने का खतरा कम करते हैं।
इसके अलावा पानी पर्याप्त मात्रा में पीना, हल्का और संतुलित आहार लेना और लंबे समय तक एक जगह न बैठना भी बचाव के अहम उपाय हैं।
वेरिकोज वेन्स और नसों की देखभाल
वैरिकोज़ वेन्स या पैरों की नसों की कमजोरी की वजह लंबा समय बैठना या खड़े रहना, मोटापा, बढ़ती उम्र, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, हार्मोनल बदलाव और फैमिली हिस्ट्री हो सकती है। इलाज में कपिंग थेरेपी, लीच थेरेपी, मिट्टी लेप और रश्मि चिकित्सा जैसे उपाय कारगर हैं।
पैरों की नसों की मजबूती के लिए गिलोय, अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू और पुनर्नवा जैसे हर्बल उपाय मददगार हैं। साथ ही वजन कंट्रोल, नमक और चीनी कम करना, टाइट कपड़े न पहनना और प्राकृतिक लेप जैसे एलोवेरा, हल्दी, कपूर और नीम का इस्तेमाल भी लाभकारी साबित होता है।











