Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अदालत ने एक बार फिर दिया तगड़ा झटका, आबकारी मामले में 27 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, जानिए...

केजरीवाल को अदालत ने एक बार फिर दिया तगड़ा झटका, आबकारी मामले में 27 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, इंडिया हिंदी न्यूज़, पॉलिटिक्स न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़

Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अदालत ने एक बार फिर दिया तगड़ा झटका, आबकारी मामले में 27 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, जानिए... 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानी कम होने का नाम नै ले रही है. बता दें एक बार फिर से अदालत ने उन्हें तगड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल जी की न्यायिक हिरासत अब 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अदालत ने एक बार फिर दिया तगड़ा झटका, आबकारी मामले में 27 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, जानिए...

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कथित उत्पाद शुल्क घोटाले (Delhi Excise Scam) से संबंधित सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को मंगलवार (२० अगस्त) को सुनवाई के बाद 27 अगस्त तक बढ़ा दी गई। उल्लेखनीय है कि आबकारी नीति घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को लगातार अदालत से झटका मिल रहा है। वे पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं।

कावेरी बावेजा की अदालत में हुई सुनवाई

Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अदालत ने एक बार फिर दिया तगड़ा झटका, आबकारी मामले में 27 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, जानिए...

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता को पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। इसके बाद विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सुनवाई के बाद केजरीवाल की हिरासत बढ़ा दी। बताया कि अदालत 27 अगस्त को केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र पर विचार कर सकती हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि केजरीवाल को घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले ईडी ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

सीबीआई मामले को लेकर केजरीवाल न्यायिक हिरासत में

Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अदालत ने एक बार फिर दिया तगड़ा झटका, आबकारी मामले में 27 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, जानिए...

बता दें12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत प्रदान की थी। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की आवश्यकता के संबंध में तीन सवालों पर गहन विचार के लिए एक बड़ी पीठ को यह मामला भेजा था। लेकिन सीबीआई द्वारा मामले में आरोपी होने के कारण वे अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।

 

Leave a comment