Delhi News: बीजेपी के फैसलों पर आम आदमी पार्टी का हमला, जांच की दी चेतावनी

दिल्ली में पुराने वाहनों की जब्ती, कृत्रिम बारिश और प्रशासनिक फैसलों को लेकर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। पढ़ें पूरी खबर।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में पुराने वाहनों की जब्ती और मानसून में कृत्रिम बारिश जैसे फैसलों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इन फैसलों को अव्यवहारिक बताया और जवाबदेही की मांग की।

Delhi News: दिल्ली में पुराने वाहनों की जब्ती को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे अव्यवहारिक करार देते हुए कहा कि इससे पेट्रोल पंप कर्मचारियों और वाहन मालिकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुराने वाहनों को हटाने के लिए यही एकमात्र रास्ता था। पेट्रोल पंपों को इस कार्य में शामिल करना प्रशासनिक दृष्टि से गलत फैसला है।

फुलेरा की पंचायत जैसी सरकार चला रही बीजेपी: भारद्वाज

Delhi News: बीजेपी के फैसलों पर आम आदमी पार्टी का हमला, जांच की दी चेतावनी

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार राज्य को एक गंभीर राजधानी की तरह नहीं, बल्कि फुलेरा की पंचायत की तरह चला रही है। उनका कहना है कि ऐसे फैसले दिल्ली की प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ हैं और इनमें व्यावहारिकता की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को न तो सरकार चलानी आती है, न ही उसे जनहित की समझ है।

मानसून में कृत्रिम वर्षा का निर्णय भी घेरा गया सवालों से

दिल्ली में जारी मानसून के बीच सरकार द्वारा कृत्रिम वर्षा कराने की योजना भी विपक्ष के निशाने पर है। सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि जब राजधानी में पहले से लगातार बारिश हो रही है, तो ऐसे में कृत्रिम वर्षा का पायलट प्रोजेक्ट क्यों लाया जा रहा है। उन्होंने इसे तर्कहीन और अव्यवहारिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं आम जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हैं और यह दिल्ली की प्रशासनिक प्राथमिकताओं की गलत समझ को दर्शाता है।

गड्ढों की मरम्मत को लेकर भी जताई आपत्ति

Delhi News: बीजेपी के फैसलों पर आम आदमी पार्टी का हमला, जांच की दी चेतावनी

दिल्ली की सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने केवल छोटे गड्ढे भरने का दिखावा किया है, जबकि बड़े और खतरनाक गड्ढों को नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावटी कार्य कर रही है और जमीन पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा।

केजरीवाल सरकार से तुलना करते हुए उठाए सवाल

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने शीला दीक्षित सरकार के बाद सत्ता संभाली थी, तब कभी पिछली सरकार को कोसने का काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने परिस्थितियों को स्वीकारते हुए जनादेश का सम्मान किया और जनता के लिए कार्य किया। इसके विपरीत बीजेपी सरकार बहानेबाजी कर रही है और अरविंद केजरीवाल को दोषी ठहराने में ही अपना समय बर्बाद कर रही है।

आईएएस अधिकारी के साथ मारपीट पर सवाल

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक आईएएस अधिकारी के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर भी सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में अंशु प्रकाश मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन और भाजपा नेताओं ने आप सरकार को घेरा था, तो अब वे सब चुप क्यों हैं। उन्होंने पूछा कि क्या अब आईएएस एसोसिएशन पूरे देश में हड़ताल पर जाएगी या फिर यह केवल राजनीतिक एजेंडा था।

Leave a comment