Delhi Update: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, AAP सरकार की 'मुख्यमंत्री सम्मान योजना' जल्द होगी लागू, योजना के तहत मिलेंगे 1000 रुपए

Delhi Update: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, AAP सरकार की 'मुख्यमंत्री सम्मान योजना' जल्द होगी लागू, योजना के तहत मिलेंगे 1000 रुपए मुख्यमंत्री सम्मान योजना'

दिल्ली में महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ महिलाओं को कब से मिलेगा, इस संबंध में दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने हाल ही में एक अपडेट साझा किया है।

New Delhi: दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे सभी लंबित प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी देने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) को भी शीघ्र ही आगे बढ़ाया जाएगा।

Delhi Update: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, AAP सरकार की 'मुख्यमंत्री सम्मान योजना' जल्द होगी लागू, योजना के तहत मिलेंगे 1000 रुपए

योजना के तहत मिलेंगे 1000 रुपए

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जानकारी दी है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये देने के हमारे वादे से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना को लागू कर दिया जाएगा, क्योंकि इसके लिए बजट पहले ही आवंटित किया जा चुका है।

योजना के प्रमुख बिंदु

आर्थिक सहायता- यह योजना 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का वादा करती है, जिससे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तीकरण का अवसर मिलेगा।

Delhi Update: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, AAP सरकार की 'मुख्यमंत्री सम्मान योजना' जल्द होगी लागू, योजना के तहत मिलेंगे 1000 रुपए

बजट आवंटन- 2,000 करोड़ रुपये का यह आवंटन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद करेगा, ताकि सभी योग्य महिलाओं तक लाभ पहुंच सके।

जल्द क्रियान्वयन- योजना को विधानसभा चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी है, जिससे महिलाओं को त्वरित लाभ मिल सके।

50 लाख महिलाएं उठा सकेंगी लाभ

अनुमानित है कि इस योजना से दिल्ली में लगभग 50 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचने की संभावना है। इस योजना के तहत 2024-25 के बजट में लाभार्थियों के लिए 2,714 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को अपने पास बनाए रखते हुए कैलाश गहलोत ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही गहलोत ने खुद को अरविंद केजरीवाल का 'हनुमान' बताया और आश्वस्त किया कि वे सभी लंबित कार्यों को पूरा करेंगे।

 

 

Leave a comment