Chennai Airport Accident: दुबई जा रही फ्लाइट के इंजन से निकलने लगा धुआं, सवार 300 यात्रियों की अटकी सांसें, पढ़ें पूरी खबर

दुबई जा रही फ्लाइट के इंजन से निकलने लगा धुआं, सवार 300 यात्रियों की अटकी सांसें, पढ़ें पूरी खबर , इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़,. एक्सीडेंट न्यूज़

चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुबई जाने वाली एमिरेट्स फ्लाइट में उड़ान से पहले इंजन में तकनीकी खामी आ गई। रिपोर्ट के अनुसार रात लगभग 9:50 बजे फ्लाइट के इंजन से ओवरफिलिंग के कारण धुआं निकलने लगा, जिससे हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई।

Chennai Airport Accident: दुबई जा रही फ्लाइट के इंजन से निकलने लगा धुआं,  सवार 300 यात्रियों की अटकी सांसें, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया: चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार, 24 सितंबर 2024 की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुबई जाने वाली एमिरेट्स फ्लाइट में उड़ान से पहले इंजन में तकनीकी खामी आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, रात लगभग 9:50 बजे फ्लाइट के इंजन से ओवरफिलिंग के कारण धुआं निकलने लगा, जिससे हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट में 300 से ज्यादा यात्री सवार होने का इंतजार कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया। इस हादसे के चलते उड़ान में लगभग 2 घंटे की देरी हुई, लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

कैसे निकला इंजन में से धुआं?

Chennai Airport Accident: दुबई जा रही फ्लाइट के इंजन से निकलने लगा धुआं,  सवार 300 यात्रियों की अटकी सांसें, पढ़ें पूरी खबर

चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई इस घटना की जांच में पता चला कि विमान में अधिक मात्रा में ईंधन भर दिया गया था, जिसके चलते इंजन से धुआं निकलने लगा। गर्मी की अधिकता के कारण यह स्थिति पैदा हुई। दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और धुआं नियंत्रित कर बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस हादसे से यात्रियों में बेचैनी और घबराहट का माहौल बन गया। अधिकारी अब यह जांच कर रहे हैं कि विमान को कोई आंतरिक या बाहरी नुकसान तो नहीं हुआ है। इस तकनीकी खामी की वजह से फ्लाइट की उड़ान में करीब 2 घंटे की देरी हुई।

दो घंटे की देरी से उडी फ्लाइट

Chennai Airport Accident: दुबई जा रही फ्लाइट के इंजन से निकलने लगा धुआं,  सवार 300 यात्रियों की अटकी सांसें, पढ़ें पूरी खबर

चेन्नई एयरपोर्ट पर एमिरेट्स की फ्लाइट में आग की खबर के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई, और सभी यात्रियों को वेटिंग रूम में ले जाया गया। इस दौरान विमान की मरम्मत का काम तुरंत शुरू कराया गया। फ्लाइट कंपनी ने स्पष्ट किया कि हादसा उड़ान भरने से पहले हुआ था, इसलिए इसमें किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, फ्लाइट की देरी से यात्री परेशान हो गए, और कुछ ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। विमान कंपनी ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगी है और यात्रियों को शांत करने का प्रयास किया।

 

 

 

 

Leave a comment