देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू, जानें नए पासपोर्ट के फीचर्स

विदेश मंत्रालय ने देशभर में e-Passport जारी करना शुरू किया। डिजिटल चिप से सुरक्षा बढ़ी और हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज हुई।
देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू, जानें नए पासपोर्ट के फीचर्स

विदेश मंत्रालय ने देशभर में e-Passport जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें डिजिटल चिप लगी है, जिससे सुरक्षा बढ़ी है और हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज और आसान हो गई है।

e-Passport: भारतीय नागरिकों के लिए पासपोर्ट सुविधा अब और अधिक आधुनिक और सुरक्षित हो गई है। विदेश मंत्रालय ने देशभर में e-Passport जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नए पासपोर्ट के जरिए न सिर्फ सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन प्रक्रिया में लगने वाला समय भी कम होगा। अगर आपने 28 मई 2025 या उसके बाद पासपोर्ट बनवाया है या रिन्यू कराया है तो आपका नया पासपोर्ट अब e-Passport होगा।

पुराने और नए e-Passport में क्या है अंतर

ई-पासपोर्ट देखने में पुराने पासपोर्ट जैसा ही है। इसमें पासपोर्ट कवर पर आशोक स्तंभ मौजूद रहेगा। अंतर यह है कि अशोक स्तंभ के नीचे एक चिप लगी है। इस चिप में पासपोर्ट धारक से जुड़ी सभी जानकारियाँ डिजिटल रूप में फीड की जाएंगी। इस चिप की मदद से फर्जी पासपोर्ट बनाना मुश्किल होगा और दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी।

नए e-Passport की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन काउंटर पर घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चिप के जरिए डिजिटल सत्यापन होगा और पासपोर्ट धारक आसानी से एंट्री गेट से गुजर सकेगा।

ई-पासपोर्ट सुविधाएं और लाभ

विदेश मंत्रालय के कांसुलर पासपोर्ट और वीजा प्रभाग के सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने बताया कि e-Passport कई मायनों में सुविधाजनक और सुरक्षित है।

  • यह एयरपोर्ट पर समय की बचत करता है।
  • अब इमिग्रेशन काउंटर पर अधिकारी को पासपोर्ट और दस्तावेज मिलान करने में कम समय लगेगा।
  • ट्रस्टेड ट्रेवलर प्रोग्राम के तहत इसे लागू किया गया है।
  • यह ग्लोबल स्तर पर डिजी यात्रा की सुविधा प्रदान करता है।
  • ई-पासपोर्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के निर्धारित नियमों के अनुसार यात्रा सरल होगी।

80 लाख नागरिकों को जारी हो चुके हैं e-Passport

विदेश मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, अब तक पूरे देश में 80 लाख लोगों को e-Passport जारी किया जा चुका है। इनमें से 60 हजार पासपोर्ट विदेशों में भारतीय दूतावासों द्वारा जारी किए गए हैं।

देश में पासपोर्ट सुविधा को और सुलभ बनाने के लिए विदेश मंत्रालय हर लोकसभा क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल रहा है। अब तक 511 लोकसभा क्षेत्रों में पासपोर्ट सुविधा केंद्र खुल चुके हैं और 32 लोकसभा क्षेत्रों में जल्द ही ये केंद्र खुलेंगे।

पासपोर्ट के लिए आवेदन में लगातार वृद्धि

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले 10 साल में पासपोर्ट के लिए आवेदन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले हर साल लगभग 50 लाख पासपोर्ट जारी किए जाते थे। अब हर साल लगभग 1.5 करोड़ पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, पासपोर्ट संबंधी जानकारी नागरिकों के लिए देश की 17 भाषाओं में उपलब्ध है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग आसानी से पासपोर्ट प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

हवाई अड्डों पर इमीग्रेशन प्रक्रिया आसान

ई-पासपोर्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन काउंटर पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पासपोर्ट धारक को बस पासपोर्ट की ई-चिप को एंट्री गेट पर स्थित टच स्क्रीन पर लगाना होगा। इसके बाद दरवाजा स्वतः खुल जाएगा। इस प्रक्रिया से ट्रैवलर को समय की बचत होगी और इमिग्रेशन अधिकारी को हर विवरण की पुष्टि करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ई-पासपोर्ट से सुरक्षा में वृद्धि

ई-पासपोर्ट में लगी चिप सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखती है। इसके चलते फर्जी पासपोर्ट बनाना और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करना मुश्किल होगा। यह सुविधा न केवल नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाएगी बल्कि विदेश यात्रा को आसान और भरोसेमंद भी बनाएगी।

साथ ही, ई-पासपोर्ट के जरिए भारतीय नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। यह नई तकनीक यात्रियों को स्मूद और तेज़ इमीग्रेशन अनुभव प्रदान करती है।

Leave a comment