Devara Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' का कमाल, जूनियर NTR की फिल्म 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' का कमाल, जूनियर NTR की फिल्म 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल, बॉलीवुड हिंदीं न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

'देवरा- पार्ट 1' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। जूनियर एनटीआर की यह फिल्म अब भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल हो गई है।

Devara Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' का कमाल, जूनियर NTR की फिल्म 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

'Devara' Collection Day 6: जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा- पार्ट 1' ने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रवेश किया था। फिल्म को रिलीज हुए अब 6 दिन हो चुके हैं और इन 6 दिनों में इसने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार कर रही है और अब भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने में सफल हो गई है।

'देवरा- पार्ट 1' का शानदार कलेक्शन

'देवरा- पार्ट 1' ने पहले दिन भारत में 82 करोड़ रुपए की शानदार कमाई के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। तीसरे दिन 'देवरा- पार्ट 1' ने 39.9 करोड़ रुपये की कमाई की, चौथे दिन यह आंकड़ा 12.75 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 14 करोड़ रुपये रहा। अब छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिनके अनुसार 'देवरा- पार्ट 1' ने अब तक (शाम 5 बजे) 13.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Devara Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' का कमाल, जूनियर NTR की फिल्म 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Devara का डे-वाइज कलेक्शन

फिल्म 'देवरा - पार्ट 1' ने अब तक का कुल कलेक्शन ₹201.24 करोड़ का किया है। इसका डे-वाइज कलेक्शन निम्न प्रकार है:

Day 1- ₹ 82.5 करोड़

Day 2- ₹ 38.2 करोड़

Day 3- ₹ 39.9 करोड़

Day 4- ₹ 12.75 करोड़

Day 5- ₹ 14 करोड़

Day 6- ₹ 13.89 करोड़

200 करोड़ आंकड़ा पार

Devara Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' का कमाल, जूनियर NTR की फिल्म 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

'देवरा- पार्ट 1' की एंट्री पांच भाषाओं—तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई 'देवरा- पार्ट 1' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 201.24 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। इस तरह, यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल होने में सफल रही है।

विश्वभर में शानदार कलेक्शन

यह बताना आवश्यक है कि 'देवरा - पार्ट 1', जिसमें जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं, को विश्वभर में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयन के अनुसार, इस फिल्म ने मात्र 5 दिनों में विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

'देवरा- पार्ट 1' की कास्टिंग

Devara Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' का कमाल, जूनियर NTR की फिल्म 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

'देवरा- पार्ट 1' का निर्देशन कोरातला शिवा ने किया है। यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, अभिनेत्री जाह्ववी कपूर इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म के माध्यम से जाह्ववी कपूर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की है और वो जल्द ही रामचरण के साथ भी एक साउथ फिल्म में नजर आएंगी।

 

 

Leave a comment