धुरंधर 2 के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: रणवीर सिंह की नई फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर के सिख किरदार को धूम्रपान करते दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है, जिसे उनके धर्म में वर्जित माना जाता है। फिल्म के निर्माताओं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को इसके लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है।
रणवीर सिंह ने निभाया सिख किरदार
फिल्म Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रांगी नाम के एक काल्पनिक जासूस का किरदार निभाया है। उनका किरदार पाकिस्तान में दुश्मन ठिकानों में घुसपैठ करता है और भारत के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा करता है। इसके अलावा उनके किरदार का नकली नाम हमजा अली मजारी भी फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ऑफिशियल रिलीज़ 19 मार्च को होना है, जबकि इसके एक दिन पहले प्री-व्यू आयोजित किया गया है। फैंस की ओर से एडवांस बुकिंग शानदार रही है।
सिख समुदाय ने जताई कड़ी आपत्ति
![]()
महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विकी थॉमस सिंह ने फिल्म निर्माता, निर्देशक और रणवीर सिंह के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म में कई जगह रणवीर को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जो सिख धर्म में वर्जित है। विक्की थॉमस सिंह का कहना है कि फिल्म के ये दृश्य धार्मिक रूप से असंवेदनशील हैं और पूरे सिख समुदाय की भावनाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने मांग की है कि:
- रणवीर के धूम्रपान करते हुए सभी सीन को फिल्म से हटाया जाए।
- इस तरह के सीन को पोस्टर, ट्रेलर और अन्य प्रचार सामग्री से भी हटा दिया जाए।
- फिल्म से धार्मिक रूप से आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाया जाए।
- सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगी जाए।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि ऐसे दृश्य सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाते हैं। फिल्म के निर्माता और टीम इस विवाद का समाधान करने के लिए जल्द ही कदम उठा सकते हैं। बीते सालों में कई फिल्मों को धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं के कारण सेंसर बोर्ड और अदालतों से एडिट करने के निर्देश मिल चुके हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि Dhurandhar 2 जैसी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में संवेदनशील धार्मिक दृश्य होने पर विवाद होना आम बात है। ऐसे मामलों में फिल्म को सेंसर बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार एडिट करना पड़ता है।









