दिल्ली से जयपुर का सफर अब महज 3 घंटे में, राजस्थान में नया हाईवे बनकर तैयार

राजस्थान में बांदीकुई से जयपुर तक 67 किमी लंबा फोर लेनहाईवे बनकर तैयार, दिल्ली से जयपुर की दूरीअब महज सवा तीन घंटे में पूरी होगी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
दिल्ली से जयपुर का सफर अब महज 3 घंटे में, राजस्थान में नया हाईवे बनकर तैयार

राजस्थान में बांदीकुई से जयपुर के बीच 67 किलोमीटर लंबा नया फोर लेन हाईवे बनकर तैयार हो गया है। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के तहत विकसित किया गया है। इसके शुरू होने के बाद अब दिल्ली से जयपुर की दूरी महज 3 घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे यात्रियों को समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

अब तक दिल्ली से जयपुर की यात्रा में चार घंटे से अधिक का समय लगता था, लेकिन इस हाईवे के शुरू होने से सफर पहले से ज्यादा तेज़ और सुगम होगा। यह हाईवे न केवल आम यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि पर्यटन और लॉजिस्टिक क्षेत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा। उम्मीद की जा रही है कि इससे क्षेत्रीय विकास को भी नया रफ्तार मिलेगा।

दिल्ली से जयपुर जाने के ये दो रास्ते

दिल्ली से जयपुर का सफर अब महज 3 घंटे में, राजस्थान में नया हाईवे बनकर तैयार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सफर कर रहे यात्रियों को अब जयपुर पहुंचने में पहले जितनी दिक्कत नहीं होगी। दरअसल, अब तक दौसा जिले के बांधरेज टोल प्लाजा से निकलने के बाद यात्रियों को जयपुर-आगरा हाईवे (नेशनल हाईवे-44) पर जाना पड़ता था, जो हमेशा भारी ट्रैफिक से जूझता है।

इस भीड़भाड़ वाले हिस्से को पार करने में यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय लग जाता था, जिससे सफर लंबा और असुविधाजनक हो जाता था। लेकिन अब NHAI द्वारा तैयार किए गए नए फोर लेन हाईवे की शुरुआत के बाद इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

नया हाईवे अगले महीने हो जाएगा चालू

दिल्ली से जयपुर का सफर अब महज 3 घंटे में, राजस्थान में नया हाईवे बनकर तैयार

जयपुर-आगरा हाईवे पर लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बांदीकुई से जयपुर तक नया फोर लेन हाईवे तैयार कर लिया है। यह हाईवे न केवल ट्रैफिक से राहत देगा बल्कि दिल्ली से जयपुर की दूरी भी कम करेगा, जिससे सफर और ज्यादा सहज व तेज़ हो जाएगा।

प्राधिकरण के मुताबिक, इस नए हाईवे के शुरू होने से यात्रियों को करीब 12 किलोमीटर कम यात्रा करनी पड़ेगी। सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे अगले महीने से आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अनुमान है कि इस मार्ग के चालू होने के बाद दिल्ली से जयपुर का सफर महज सवा तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

Leave a comment