दिवाली पर धमाका करेगी 'Singham Again': अजय देवगन ने साझा की 'आता माझी सटकली' डायलॉग के पीछे की मजेदार कहानी

Singham Again करेगी दिवाली पर धमाका, अजय देवगन ने साझा की 'आता माझी सटकली' डायलॉग के पीछे की कहानी Singham Again करेगी दिवाली पर धमाका, अजय देवगन ने साझा की 'आ

इस दिवाली, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म "सिंघम अगेन" बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है, जिसके बाद मेकर्स ने इसके प्रमोशन में तेजी ला दी है। "सिंघम" फ्रेंचाइजी की कई डायलॉग्स बेहद लोकप्रिय हैं, जिनमें "माझी सटकली" को खास तौर पर पसंद किया गया है। अजय देवगन ने इस डायलॉग के पीछे की कहानी साझा की है।

New Delhi: रोहित शेट्टी की 'सिंघम' जब 2011 में आई थी, तब शायद ही किसी ने सोचा था कि यह फिल्म केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक भावनात्मक अनुभव बन जाएगी। इसके बाद 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स' ने सिनेमाघरों में धूम मचाई, और अब एक दशक बाद इस पुलिस यूनिवर्स से 'सिंघम अगेन' रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया है।

शुरू हुआ फिल्म का प्रमोशन

दिवाली पर धमाका करेगी 'Singham Again': अजय देवगन ने साझा की 'आता माझी सटकली' डायलॉग के पीछे की मजेदार कहानी

'सिंघम अगेन' में इस बार करीना कपूर और अजय देवगन के अलावा और भी कलाकार नजर आएंगे। इस कॉप यूनिवर्स की फिल्म की कहानी को मेकर्स ने रामायण से जोड़ा है। हाल ही में मुंबई में रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने क्लासिक कल्ट लाइन 'आता माझी सटकली' के बारे में चर्चा की, जो कि सिंघम फिल्म में अजय देवगन का मशहूर डायलॉग है और आज तक यह फिल्म की सबसे हिट लाइन में से एक मानी जाती है।

आता माझी सटकली' लिखने का कारण

दिवाली पर धमाका करेगी 'Singham Again': अजय देवगन ने साझा की 'आता माझी सटकली' डायलॉग के पीछे की मजेदार कहानी 

रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या उन्हें पता था कि सिंघम फिल्म की रिलीज के बाद 'आता माझी सटकली' एक आइकॉनिक लाइन बन जाएगी? इस पर रोहित शेट्टी ने कहा, ''हमने केवल उन किरदारों के लिए डायलॉग लिखे थे—सिंघम और विलेन जयकांत शिखरे के लिए, और यह संवाद महाराष्ट्रियन अंदाज में लिखा गया था। यह लाइन आइकॉनिकल बन गई। वह केवल एक बार उस लाइन को बोलता है, जबकि विलेन इस लाइन को बार-बार नहीं बोल रहा होता है। हमारे लिए यह सिर्फ एक लाइन थी। हमने कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी पसंद की जाएगी।''

वो सिर्फ एक लाइन थी- अजय देवगन

इसी संदर्भ में अजय देवगन ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि "आता माझी सटकली" वास्तव में सिर्फ एक लाइन थी। ऐसी बहुत सी लाइनें हैं और किसी को भी यह नहीं पता होता कि कब कौन सा संवाद या लाइन वायरल हो जाएगी। जब हम इसे रिहर्सल के दौरान बोल रहे थे, तब हमारे लिए वह केवल एक साधारण लाइन थी, जो बाद में एक कल्ट लाइन में बदल गई।

'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट

फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे नाम नये सितारों के रूप में जुड़े हैं। अर्जुन कपूर इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इस पुलिस यूनिवर्स में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के भी शानदार सीन देखने को मिलेंगे।

Leave a comment