दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट, जुकरबर्ग, मस्क और बेजोस को बड़ा नुकसान

दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट आई, जिसमें मार्क जुकरबर्ग, एलन मस्क और जेफ बेजोस शामिल हैं। जबकि मुकेश अंबानी को फायदा हुआ, गौतम अडानी

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है, जिसमें मार्क जुकरबर्ग, एलन मस्क, और जेफ बेजोस शामिल हैं। वहीं, मुकेश अंबानी को फायदा और गौतम अडानी को नुकसान हुआ।

Top List: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एलन मस्क, जेफ बेजोस, बिल गेट्स समेत कई दिग्गजों की नेटवर्थ में भारी कमी आई है। इस गिरावट का सबसे बड़ा असर फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग पर पड़ा है।

मार्क जुकरबर्ग ने गंवाए 75,978 करोड़ रुपये

दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट, जुकरबर्ग, मस्क और बेजोस को बड़ा नुकसान

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में सबसे अधिक 8.88 अरब डॉलर (करीब 75,978 करोड़ रुपये) की गिरावट दर्ज की गई है। अब उनकी नेटवर्थ घटकर 204 अरब डॉलर रह गई है।

जेफ बेजोस और एलन मस्क को भी बड़ा नुकसान

दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट, जुकरबर्ग, मस्क और बेजोस को बड़ा नुकसान

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की संपत्ति में 7.96 अरब डॉलर (करीब 68,104 करोड़ रुपये) की कमी आई है और उनकी नेटवर्थ घटकर 214 अरब डॉलर रह गई है। टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की संपत्ति भी 6.85 अरब डॉलर (करीब 58,607 करोड़ रुपये) गिरकर 330 अरब डॉलर हो गई है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट और वॉरेन बफे की नेटवर्थ घटी

दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट, जुकरबर्ग, मस्क और बेजोस को बड़ा नुकसान

फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को भी नुकसान हुआ है, लेकिन अन्य अरबपतियों की तुलना में उनका घाटा कम है। उनकी संपत्ति में 121 मिलियन डॉलर (करीब 1,035 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है और उनकी नेटवर्थ अब 172 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, वॉरेन बफे की संपत्ति में 2.41 अरब डॉलर (करीब 20,619 करोड़ रुपये) की कमी आई है और अब उनकी कुल संपत्ति 165 अरब डॉलर रह गई है।

बिल गेट्स और लैरी एलिसन को भी नुकसान

दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट, जुकरबर्ग, मस्क और बेजोस को बड़ा नुकसान

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की संपत्ति में 1.56 अरब डॉलर (करीब 13,347 करोड़ रुपये) की गिरावट आई और अब उनकी कुल नेटवर्थ 162 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, लैरी एलिसन की संपत्ति 4.83 अरब डॉलर (करीब 41,324 करोड़ रुपये) घटकर 163 अरब डॉलर रह गई है।

लैरी पेज, स्टीव बाल्मर और सर्गेई ब्रिन की संपत्ति में गिरावट

दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट, जुकरबर्ग, मस्क और बेजोस को बड़ा नुकसान

गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति में 6.28 अरब डॉलर (करीब 53,730 करोड़ रुपये) की गिरावट दर्ज की गई और उनकी कुल नेटवर्थ अब 141 अरब डॉलर रह गई है। माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर की संपत्ति 3.76 अरब डॉलर (करीब 32,170 करोड़ रुपये) घटकर 133 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की संपत्ति में 5.86 अरब डॉलर (करीब 50,137 करोड़ रुपये) की गिरावट आई और अब उनकी कुल संपत्ति 133 अरब डॉलर रह गई है।

Leave a comment