Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता, जानिए...

जम्मू कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता, जानिए, जम्मू-कश्मीर हिंदी न्यूज़, इंडिया हिन्द न्यूज़, हिंदी न्यूज़, भूकंप

जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 दर्ज की गई। भूकंप के बाद लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया।

Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता, जानिए...

जम्मू: जम्मू कश्मीर में मंगलवार (२० अगस्त) की सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार बारामूला में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। इस भूकंप के झटके से लोगों में भय फैल गया, जिसके चलते वे अपने घरों से बाहर निकल आए। साथ ही पुंछ से भी धरती कांपने की सूचना मिली है। फिलहाल,इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं आई हैं।

बारामूला था भूकंप का मुख्य केंद्र

Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता, जानिए...

बता दें जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए. बताया गया है कि पहला भूकंप सुबह 6:45 बजे 34.17 उत्तर अक्षांश और 74.16 पूर्व देशांतर पर 5 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसका केंद्र उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में था। वहीं दूसरे भूकंप का झटका भी बारामूला में ही महसूस किया गया। यह झटका सुबह 6:52 बजे 34.20 उत्तर अक्षांश और 74.31 पूर्व देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।

Leave a comment