एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल से करती हैं करोड़ों की कमाई, जानें उनकी नेटवर्थ

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल से करती हैं करोड़ों की कमाई, जानें उनकी नेटवर्थ

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री होने के साथ-साथ आईपीएल टीम पंजाब किंग्स (PBKS) की सह-मालकिन भी हैं। उनके कई स्रोतों से होने वाले आय और संपत्ति के आधार पर उनकी कुल नेटवर्थ लगभग ₹183 करोड़ (करीब $30 मिलियन) अनुमानित है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और 16 दिसंबर को आईपीएल की मिनी नीलामी भी संपन्न हो गई। इस बार भी क्रिकेट फैंस की निगाहें नीलामी पर टिकी रही। इस बीच बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी चर्चा में हैं। प्रीति सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखती हैं। वह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन हैं और टीम के मालिक होने के नाते आईपीएल से मोटा पैसा कमाती हैं।

प्रीति जिंटा की आईपीएल से कमाई

प्रीति जिंटा ने 2008 में पंजाब किंग्स की को-ओनरशिप ली थी। उस समय टीम को 76 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। उस समय प्रीति ने इस टीम में लगभग 35 करोड़ रुपये का निवेश किया था। साल 2022 तक इस टीम की वैल्यू बढ़कर 925 मिलियन डॉलर हो गई। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति का निवेश अब 350 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है।

प्रीति की कमाई का बड़ा स्रोत आईपीएल की टिकट सेलिंग और स्पॉन्सरशिप डील्स हैं। टीम के मालिकों को टिकट सेलिंग और ब्रांडिंग से होने वाली कमाई का लगभग 80% हिस्सा मिलता है। इसके अलावा, प्रीति टीम के प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।

नेटवर्थ और ब्रांड एंडोर्समेंट

बॉलीवुड की इस दिग्गज अभिनेत्री ने फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीति जिंटा की नेटवर्थ लगभग 183 करोड़ रुपये है। वह फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से कमाई करती हैं। प्रीति एक ब्रांड एंडोर्स करने के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा, प्रीति के पास मुंबई में 17 करोड़ रुपये का घर है और शिमला में उनका एक घर भी है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है।

प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ से शादी की है और वह पति के साथ लॉस एंजेलस में रहती हैं। इसके अलावा उनके पास बेवर्ली हिल्स में भी बंगला है। प्रीति दो बच्चों की मां भी हैं। उनके ग्लोबल लाइफस्टाइल और लक्ज़री संपत्तियों की वजह से वह मीडिया में अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वर्क फ्रंट पर प्रीति जिंटा को जल्द ही फिल्म ‘लाहौर 1947’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह सनी देओल के अपोजिट रोल में नजर आएंगी। फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं और इसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म उनके फैंस के लिए विशेष रूप से उत्सुकता का विषय बनी हुई है।

 

Leave a comment