एंड्रॉयड फोन के लिए नई सुरक्षा अपडेट, 100+ बग्स फिक्स, इंस्टॉल करने का तरीका

एंड्रॉयड फोन के लिए नई सुरक्षा अपडेट, 100+ बग्स फिक्स, इंस्टॉल करने का तरीका

गूगल ने मार्च 2026 में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट जारी की है, जिसमें 129 बग्स को फिक्स किया गया है। खासकर क्वालकॉम चिपसेट वाले डिवाइस सबसे ज्यादा प्रभावित थे। कंपनी ने यूजर्स को तुरंत अपडेट इंस्टॉल करने और थर्ड पार्टी ऐप्स और अटैचमेंट से सावधान रहने की सलाह दी है।

Android Security Update: गूगल ने मार्च 2026 में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी पैच जारी की है, जिसमें 129 बग्स को ठीक किया गया है। यह अपडेट विशेष रूप से क्वालकॉम चिपसेट वाले स्मार्टफोन और टैबलेट को प्रभावित करने वाले गंभीर बग्स को फिक्स करता है। यूजर्स को अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत इसे इंस्टॉल करना चाहिए और थर्ड पार्टी ऐप्स, ईमेल अटैचमेंट और अनजान वेबसाइट्स से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

एंड्रॉयड के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा अपडेट

गूगल ने मार्च 2026 में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट जारी की है। इस अपडेट में कुल 129 बग्स को फिक्स किया गया है, जिनमें CVE-2026-21385 जैसे गंभीर बग शामिल हैं। खासकर क्वालकॉम चिपसेट वाले डिवाइस सबसे ज्यादा प्रभावित थे। कंपनी ने यूजर्स को तुरंत यह अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

यह अपडेट सिस्टम, फ्रेमवर्क और कर्नेल के 10 क्रिटिकल बग्स को भी ठीक करती है। इन बग्स के कारण साइबर अटैकर्स यूजर के डिवाइस को कंट्रोल कर सकते थे। गूगल का कहना है कि यह अपडेट अप्रैल 2018 के बाद सबसे बड़ी सुरक्षा पैच है और एंड्रॉयड डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

कौन से बग्स फिक्स हुए?

लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच में क्वालकॉम के 234 चिपसेट प्रभावित बग को फिक्स किया गया है। इसके अलावा सिस्टम और फ्रेमवर्क से जुड़े कई क्रिटिकल बग्स को ठीक किया गया है। इन बग्स की मदद से हैकर्स यूजर की पर्सनल जानकारी और डिवाइस कंट्रोल कर सकते थे।

विशेष रूप से उन यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी गई है, जिनके डिवाइस में क्वालकॉम चिप लगी हुई है। गूगल का कहना है कि यह अपडेट एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

अपडेट कैसे करें?

एंड्रॉयड यूजर्स अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर About Phone > Android Version > Security Update पर टैप करें। यहां 2026-03-05 पैच लेवल वाली अपडेट दिखेगी। अगर यह अपडेट उपलब्ध है, तो इसे तुरंत इंस्टॉल करें।

यदि अपडेट अभी दिख नहीं रही है, तो गूगल ने चेतावनी दी है कि थर्ड पार्टी स्टोर से ऐप्स डाउनलोड न करें, ईमेल अटैचमेंट और वेबसाइट्स खोलते समय सावधान रहें और Google Play Protect को इनेबल रखें।

Leave a comment