एनसीपी का अगला अध्यक्ष होंगे प्रफुल्ल पटेल? खुद ने दिया स्पष्ट जवाब, कहा- ‘कार्यकर्ताओं की भावना हमारी प्राथमिकता’

एनसीपी का अगला अध्यक्ष बनने को लेकर प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "कार्यकर्ताओं की भावना हमारी प्राथमिकता है।" जानें उनका पूरा बयान। प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया कि वह

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के नए चीफ को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बन चुकी हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे पार्टी की कमान भी संभालेंगी या नहीं।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हैं। एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद यह सवाल उठ रहा है कि पार्टी की कमान कौन संभालेगा। इस बीच, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने इस मसले पर स्पष्ट बयान दिया है और कहा कि वह अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं हैं।

मीडिया से बातचीत में प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी को स्थिरता और दिशा की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के अध्यक्ष पद का निर्णय आने वाले दिनों में सभी कार्यकर्ताओं की भावना और पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा - प्राथमिकता पार्टी की स्थिरता

प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया, “अभी हमारे सामने पहला कर्तव्य यह है कि पार्टी को सही दिशा दें। इसके बाद ही अध्यक्ष पद की प्रक्रिया पूरी होगी। सबसे पहले हमने डिप्टी सीएम का पद भरने का निर्णय लिया क्योंकि इसे लंबे समय तक खाली नहीं रखा जा सकता। पार्टी को आधार और दिशा मिलनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सदस्यों की राय थी कि सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपना चाहिए। 

अजित दादा के साथ उन्होंने कई साल काम किया है। सुनेत्रा पवार जी राज्यसभा की सांसद भी रह चुकी हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई। यह फैसला पार्टी की भावनाओं और संगठित विचारधारा के आधार पर लिया गया, प्रफुल्ल पटेल ने बताया।

‘मैं अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं हूं’ - प्रफुल्ल पटेल

प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट किया कि वह खुद पार्टी अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी में किसे अध्यक्ष बनाना है, किसे नहीं, इसकी चर्चा बाहर के लोग कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे ही अध्यक्ष बनना है। जैसे हमने डिप्टी सीएम के फैसले में पार्टी हित में निर्णय लिया, उसी तरह अध्यक्ष पद का निर्णय भी योग्यता और कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।”

प्रफुल्ल पटेल ने यह भी जोड़ा कि पार्टी का अगला निर्णय जल्दबाजी में नहीं होगा। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने इसे जल्दी में लिया गया फैसला बता दिया, लेकिन हमने पूरी सोच-विचार के बाद निर्णय लिया। आगे भी अध्यक्ष के चुनाव में वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे पार्टी के हितों को सबसे पहले रखा जा सके।

एनसीपी के नेताओं ने स्पष्ट किया कि डिप्टी सीएम पद के लिए सुनेत्रा पवार को चुनना कार्यकर्ताओं की भावना और पार्टी के लंबे समय के संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता इस प्रक्रिया का हिस्सा रहे और यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष की प्राथमिकता नहीं बल्कि संगठन की मजबूती के लिए लिया गया।

Leave a comment