एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप 2025: पंकज आडवाणी-बृजेश दमानी की जोड़ी ने भारत को दिलाया गोल्ड, मलेशिया को 3-1 से हराया

एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप 2025 में पंकज आडवाणी और बृजेश दमानी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 3-1 से हराकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। जानें पूरी

विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी और अनुभवी खिलाड़ी बृजेश दमानी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को एसीबीएस एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में मजबूत मलेशिया की टीम को 3-1 से हराकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय खेल प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा, जब अनुभवी खिलाड़ी पंकज आडवाणी और उनके साथी बृजेश दमानी ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को एसीबीएस एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप 2025 में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिला दिया। भारतीय टीम ने दमदार मलेशिया को 3-1 से शिकस्त देकर एशिया में अपनी बादशाहत फिर से कायम कर दी।

पंकज आडवाणी और बृजेश दमानी की जोड़ी ने जबरदस्त तालमेल दिखाते हुए लगातार पांचवां एशियाई टीम गोल्ड भारत के नाम किया। इससे पहले भारत ने 2023 में ईरान में एशियन टीम गोल्ड जीता था और अब 2025 में अपनी चमक को बरकरार रखा।

सेमीफाइनल में दिखाया जज्बा

एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप 2025: पंकज आडवाणी-बृजेश दमानी की जोड़ी ने भारत को दिलाया गोल्ड, मलेशिया को 3-1 से हराया

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना हांगकांग-1 से हुआ। इस मैच में भारत को शुरुआती झटका लगा जब आदित्य मेहता अपनी गर्दन की चोट के कारण अंतिम-4 के मुकाबले में नहीं खेल पाए। इसके बावजूद पंकज और बृजेश ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हांगकांग-1 को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

दूसरी ओर, मलेशिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा था। मलेशिया की टीम थोर चुआन लियोंग और लिम कोक लियोंग जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से सजी हुई थी, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

फाइनल में दमानी की हार, लेकिन आडवाणी की वापसी

एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप 2025: पंकज आडवाणी-बृजेश दमानी की जोड़ी ने भारत को दिलाया गोल्ड, मलेशिया को 3-1 से हराया

फाइनल के पहले मैच में भारत के लिए शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही, जब बृजेश दमानी को मलेशिया के थोर चुआन लियोंग के खिलाफ 58-68 से हार झेलनी पड़ी। लेकिन इसके तुरंत बाद पंकज आडवाणी ने अपनी क्लास दिखाई और लिम कोक लियोंग को 66-25 के बड़े अंतर से हराकर भारत की बराबरी करवा दी।

फाइनल का निर्णायक पल तब आया जब पंकज आडवाणी और बृजेश दमानी ने मिलकर युगल मुकाबले में थोर चुआन और लिम कोक की मलेशियाई जोड़ी को हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद चौथे मैच में आडवाणी ने एकतरफा अंदाज में अपना व्यक्तिगत मुकाबला जीतकर भारत को 3-1 से ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Leave a comment