IND vs NZ ODI: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, डेवोन कॉनवे पूरी सीरीज से बाहर, जानें वजह

IND vs NZ ODI 2026: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। सिर में चोट के कारण डेवोन कॉनवे पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानें उनकी जगह किसे

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। डेवोन कॉनवे सिर में चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह निक केली को टीम में बुलाया गया है, जबकि मैट हेनरी फिट हैं।

वेलिंगटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज चल रही है। पहले मुकाबले में हार झेलने वाली न्यूजीलैंड टीम की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। अनुभवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट के कारण बाकी चार मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार, 6 नवंबर को इसकी पुष्टि की। कॉनवे को प्रैक्टिस के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकराने पर चोट लगी थी। अब टीम को उनके बिना ही सीरीज में वापसी की कोशिश करनी होगी। 

प्रैक्टिस के दौरान कैसे चोटिल हुए डेवोन कॉनवे?

न्यूजीलैंड की टीम 3 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत के खिलाफ पहले वनडे की तैयारी कर रही थी। फील्डिंग सेशन के दौरान डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज मैट हेनरी एक ही कैच पकड़ने के लिए दौड़े। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। चोट लगने के बाद मेडिकल टीम ने मैदान पर ही दोनों की जांच की। कॉनवे को आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उन्हें कन्कशन यानी सिर पर चोट लगने से मस्तिष्क के सामान्य कामकाज पर असर पड़ा है।

डॉक्टरों की जांच के बाद कॉनवे पहले वनडे में नहीं खेल सके थे। शुरुआत में उम्मीद थी कि वह अगले मुकाबलों तक फिट हो जाएंगे, लेकिन अब क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह बाकी पूरी सीरीज से बाहर रहेंगे। 

कॉनवे की जगह निक केली को मिला मौका

IND vs NZ ODI: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, डेवोन कॉनवे पूरी सीरीज से बाहर, जानें वजह

कॉनवे के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया है। केली पहले से ही सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुने गए थे, लेकिन अब उन्हें समय से पहले सीनियर टीम के साथ जुड़ने के लिए बुलाया गया है। केली न्यूजीलैंड ए टीम के साथ थे। उन्हें वेलिंगटन में सीनियर टीम से जुड़ना है। उनके जाने के बाद न्यूजीलैंड ए टीम में डेल फिलिप्स को शामिल किया गया है, जो भारत ए के खिलाफ अंतिम चार दिवसीय मुकाबले का हिस्सा होंगे। यह मैच भी शनिवार, 7 नवंबर से शुरू होगा।

न्यूजीलैंड के लिए राहत की बात यह है कि मैट हेनरी को कन्कशन की जांच के बाद फिट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में वह दूसरे वनडे के लिए चयन के उपलब्ध रहेंगे।  33 साल के निक केली इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से आठ वनडे मैच खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 265 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन है। इसके अलावा वह सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेल चुके हैं। अब उन्हें भारत के खिलाफ अपनी जगह मजबूत करने का मौका मिलेगा। 

रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन भी सीरीज से बाहर

कॉनवे की चोट न्यूजीलैंड के लिए इसलिए भी चिंता की बात है क्योंकि टीम पहले ही दो अहम बल्लेबाजों के बिना खेल रही है। रचिन रवींद्र कंधे की चोट से परेशान हैं, जबकि मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण इस वनडे सीरीज से बाहर हैं। लगातार तीन बल्लेबाजों के उपलब्ध नहीं होने से कप्तान मिचेल सैंटनर के सामने टीम का बल्लेबाजी क्रम संभालने की चुनौती है। अब टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और दूसरे बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी उठानी होगी।

न्यूजीलैंड ने पहले तीन और आखिरी दो वनडे मैचों के लिए अलग-अलग स्क्वाड चुने हैं। अंतिम दो मुकाबलों के लिए फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। 

Leave a comment