SAFF Championship 2026: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आज, VETO पर फ्री में देख सकेंगे सभी मैच

SAFF Championship 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच आज फुटबॉल मुकाबला खेला जाएगा। जानें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें और VETO पर सभी मैच फ्री में कैसे देख

SAFF Championship 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में VETO पर मुफ्त होगी। टूर्नामेंट आज, 5 से 17 नवंबर तक बांग्लादेश में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आज, 5 नवंबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल के मैदान पर मुकाबला होने जा रहा है। SAFF Championship 2026 में दोनों टीमें गुरुवार, 5 नवंबर को आमने-सामने होंगी। भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इस मैच को देखने के लिए किसी पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। OTT प्लेटफॉर्म VETO ने टूर्नामेंट के भारत में स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। दर्शक भारत-पाकिस्तान मुकाबले के साथ चैंपियनशिप के बाकी मैच भी मुफ्त देख सकेंगे।

भारत-पाकिस्तान का मैच कब और कहां होगा?

साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप का 15वां संस्करण 5 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश कर रहा है। सभी मुकाबले राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत इसी मैच से करेंगी।

भारत इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन है। साल 2023 में भारतीय टीम ने फाइनल में कुवैत को हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया था। इस बार टीम अपना 10वां खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारी नौशाद मूसा संभाल रहे हैं। उनके साथ बिबियानो फर्नांडिस असिस्टेंट कोच के रूप में जुड़े हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने टूर्नामेंट के लिए 28 खिलाड़ियों की टीम चुनी है।

VETO पर कैसे देख सकेंगे सभी मैच लाइव?

भारत में SAFF Championship 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग VETO प्लेटफॉर्म पर होगी। कंपनी ने 3 नवंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा की है। VETO एक सब्सक्रिप्शन-फ्री OTT प्लेटफॉर्म है। इसका मतलब है कि दर्शकों को मैच देखने के लिए हर महीने कोई अलग शुल्क नहीं देना होगा। फुटबॉल फैंस अपने मोबाइल पर VETO ऐप के जरिए भारत-पाकिस्तान मैच देख सकेंगे। प्लेटफॉर्म स्मार्ट टीवी पर भी उपलब्ध है, जिससे दर्शक बड़ी स्क्रीन पर मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, चैंपियनशिप के सभी मैच भारतीय दर्शकों के लिए बिना सब्सक्रिप्शन शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। टूर्नामेंट 17 नवंबर तक चलेगा और फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भी इसी प्लेटफॉर्म पर होगा। भारत में टीवी चैनल पर मैचों के प्रसारण को लेकर अलग से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

SAFF Championship 2026: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आज, VETO पर फ्री में देख सकेंगे सभी मैच

दो ग्रुप में खेलेंगी छह टीमें, 17 नवंबर को फाइनल

SAFF Championship 2026 में दक्षिण एशिया की छह राष्ट्रीय टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप में बांटा गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, ग्रुप ए में मेजबान बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका हैं। वहीं ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान और मालदीव को रखा गया है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में दो मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भारत अपने पहले मैच में 5 नवंबर को पाकिस्तान से खेलेगा। इसके बाद 11 नवंबर को भारतीय टीम का मुकाबला मालदीव से होगा। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 14 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 17 नवंबर को आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में भारत का रिकॉर्ड सबसे अच्छा रहा है। भारतीय फुटबॉल टीम अब तक नौ बार SAFF चैंपियनशिप जीत चुकी है।

VETO ने स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का दायरा बढ़ाया

SAFF Championship के स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल करने के साथ VETO ने अपने लाइव स्पोर्ट्स कार्यक्रमों में एक और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट शामिल किया है। कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने बताया कि लाइव स्पोर्ट्स लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी रहती है।

उनके मुताबिक, इस चैंपियनशिप को प्लेटफॉर्म पर लाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा भारतीय परिवारों तक अंतरराष्ट्रीय खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग पहुंचाना है। VETO ने हाल ही में अपने 'स्पोर्ट्स कार्निवल' कार्यक्रम का विस्तार किया है। कंपनी के अनुसार, इसके तहत क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग और टेनिस जैसे खेलों की 300 घंटे से ज्यादा लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

क्या है VETO और इस पर क्या-क्या देख सकते हैं?

VETO भारत का एक मुफ्त OTT प्लेटफॉर्म है, जिसे खास तौर पर परिवारों और स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करने वाले दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस पर 60 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल उपलब्ध हैं। साथ ही हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और दूसरी भारतीय भाषाओं में मनोरंजन सामग्री देखी जा सकती है।

प्लेटफॉर्म पर न्यूज, फिल्में, म्यूजिक, वेब सीरीज, पॉडकास्ट और स्पोर्ट्स से जुड़े कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं। अब SAFF Championship 2026 के जुड़ने से फुटबॉल प्रशंसकों को भी एक नया विकल्प मिल गया है। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला टूर्नामेंट के पहले ही दिन खेला जाएगा।

Leave a comment