Google ने Fitbit Air को नए स्क्रीनलेस हेल्थ ट्रैकर के तौर पर लॉन्च किया है। यह डिवाइस 24x7 हेल्थ मॉनिटरिंग, एक हफ्ते की बैटरी और Google Health इंटीग्रेशन के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 99.99 डॉलर रखी गई है।
Tech: Google ने Fitbit ब्रांड के तहत नया Fitbit Air लॉन्च किया है, जिसे स्क्रीनलेस और कॉम्पैक्ट हेल्थ ट्रैकर के रूप में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस बिना नोटिफिकेशन डिस्ट्रैक्शन के लगातार हेल्थ ट्रैकिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। नया वियरेबल बाजार में Whoop जैसे फिटनेस ट्रैकर्स को चुनौती देने के उद्देश्य से उतारा गया है।
स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ आया नया हेल्थ ट्रैकर
Fitbit Air को हल्के और कॉम्पैक्ट ‘पेबल’ डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें डिस्प्ले नहीं दिया गया है, ताकि यूजर्स बिना किसी स्क्रीन या नोटिफिकेशन के पूरे दिन इसे आराम से पहन सकें। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस पैसिव हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करता है और इसकी सभी डिटेल्स स्मार्टफोन में Google Health ऐप के जरिए देखी जा सकती हैं।

Google का दावा है कि Fitbit Air को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लगातार हेल्थ डेटा ट्रैक करना चाहते हैं लेकिन स्मार्टवॉच जैसी स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन से बचना चाहते हैं।
कीमत, उपलब्धता और स्पेशल एडिशन
Fitbit Air की कीमत 99.99 डॉलर (करीब 9,400 रुपये) रखी गई है। फिलहाल इसे ग्लोबल मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है, जबकि इसकी बिक्री 26 मई से शुरू होगी। खरीदारों को Google Health Premium का तीन महीने का ट्रायल भी मिलेगा।
कंपनी ने इसका एक Special Edition भी पेश किया है, जिसे NBA स्टार Stephen Curry के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इस मॉडल की कीमत 129.99 डॉलर (करीब 12,300 रुपये) है और इसे अमेरिका में 26 मई से खरीदा जा सकेगा।
इसके अलावा कंपनी अलग-अलग स्टाइल और यूज के लिए एक्सेसरी बैंड्स भी लॉन्च करेगी, जिनकी शुरुआती कीमत 34.99 डॉलर (करीब 3,300 रुपये) होगी।
हेल्थ फीचर्स और बैटरी पर फोकस
Fitbit Air में कई एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग, AFib अलर्ट, SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी ट्रैकिंग और स्लीप एनालिसिस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
डिवाइस ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन को भी सपोर्ट करता है। यूजर्स Google Health Coach के जरिए गाइडेड वर्कआउट का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी एक्टिविटी को मैनुअली भी लॉग कर सकते हैं।
बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर सात दिन तक चल सकता है। साथ ही, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के जरिए सिर्फ पांच मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन का बैकअप मिलने की बात कही गई है।









