ऐप्पल ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। यह स्मार्टफोन फोल्डेबल सेगमेंट में कंपनी की एंट्री को दर्शाता है। iPhone Ultra के नाम से लॉन्च होने की संभावना है, जिसमें 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले, 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले, A20 प्रो चिपसेट और चार कैमरे होंगे। इसे सितंबर 2026 में पेश किए जाने की संभावना है।
Foldable iPhone Lunch Update: ऐप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone का ट्रायल प्रोडक्शन हाल ही में सप्लायर फॉक्सकॉन के जरिए शुरू हो गया है, जो इस साल सितंबर में लॉन्च के संकेत देता है। इस फोन को iPhone Ultra नाम से पेश किए जाने की संभावना है और इसमें 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले, 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले, चार कैमरे और A20 प्रो चिपसेट मिलेगा। नए फीचर्स और विशेष डिजाइन के कारण यह फोन फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी के लिए अहम साबित होगा।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का विकास
Foldable iPhone में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों पर काम चल रहा है। iOS 27 अपडेट को फोल्डेबल iPhone के लिए ऑप्टिमाइज किया जा रहा है, जिसमें स्प्लिट-स्क्रीन सपोर्ट, मल्टीटास्किंग फीचर्स और iPad जैसी यूजर इंटरफेस सुविधा शामिल होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले होगा। ऐप्पल इसके लिए खास क्रीज-फ्री डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल करेगी, ताकि अनफोल्ड होने पर स्क्रीन में कोई निशान या क्रीज न दिखे। A20 प्रो चिपसेट और कुल चार कैमरे दो फ्रंट और दो रियर इस फोन का हिस्सा होंगे।

iPhone Ultra के तौर पर लॉन्च होने की संभावना
कयास हैं कि फोल्डेबल iPhone को 'iPhone Ultra' नाम से पेश किया जाएगा। यह ऐप्पल की लाइनअप में प्रो मॉडल्स से ऊपर रखा जाएगा और इसे सबसे एडवांस्ड और एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन के रूप में मार्केट किया जाएगा। शुरुआती कीमत भारत में 1.85 लाख रुपये से अधिक हो सकती है, जिससे यह ऐप्पल का सबसे महंगा iPhone बनेगा।











