G20 ITALIA 2024: इटली में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्लिंकन की हुई मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इटली में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की मुलाकात हुई। जानें, इस बैठक में किन अहम मुद्दो

इटली में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। इस मुलाकात में एंटनी ब्लिंकन ने भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को अत्यंत मजबूत और गहरे स्तर पर बताया। 

वाशिंगटनः इटली के फ्यूजी में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। एंटनी ब्लिंकन ने इस अवसर पर कहा कि अमेरिका और भारत दोनों ऐसे मजबूत देश हैं जो एक साथ मिलकर काम करते हैं। यह बैठक भारत-अमेरिका के बीच सहयोग को और गहरा करने और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर थी। 

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लिखा 

G20 ITALIA 2024: इटली में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्लिंकन की हुई मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं।” उन्होंने यह बयान भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से इटली में हुई मुलाकात के बाद दिया, जिसमें दोनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उनके निरंतर घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की। 

जयशंकर ने भी ‘एक्स’ पर बैठक के बारे में पोस्ट करके कहा

G20 ITALIA 2024: इटली में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्लिंकन की हुई मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी एक्स पर इस बैठक के बारे में पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ वैश्विक स्थिति और भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की, जो निरंतर प्रगति कर रही है। बैठक के बाद, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ करीबी समन्वय जारी रखना चाहता है। मिलर ने यह भी बताया कि ब्लिंकन और जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए दोनों देशों की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Leave a comment