Galaxy S26 Ultra का प्राइवेसी अपग्रेड, अब फोन की स्क्रीन सिर्फ आप ही देख सकेंगे

सैमसंग Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel तकनीक लाने की तैयारी में है, जो डिस्प्ले में बिल्ट-इन प्राइवेसी फीचर देकर व्यूइंग एंगल नियंत्रित करेगी।

सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra में नया Flex Magic Pixel तकनीक देने की तैयारी में है, जो प्राइवेसी स्क्रीन को एक बिल्ट-इन फीचर में बदल देगी। यह जरूरत के अनुसार व्यूइंग एंगल नियंत्रित करेगी, बिना ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी घटाए। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों में फोन इस्तेमाल और सुरक्षित होगा।

Galaxy S26 Ultra Privacy Feature: सैमसंग आगामी Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel नाम की डिस्प्ले तकनीक लाने जा रहा है, जो फोन पर नजर रखने वालों से बेहतर सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है। यह फीचर फोन के डिस्प्ले में ही इनबिल्ट रहेगा और एक टॉगल से ऑन या ऑफ किया जा सकेगा। कंपनी यह अपग्रेड इसलिए कर रही है क्योंकि पारंपरिक प्राइवेसी स्क्रीन ब्राइटनेस और रंग गुणवत्ता घटा देती थीं। दक्षिण कोरिया की यह टेक कंपनी लंबे समय से डिस्प्ले इनोवेशन पर जोर देती रही है, और नया फीचर इसी दिशा में अगला कदम माना जा रहा है।

Flex Magic Pixel क्या करेगा अलग?

अब तक यूजर्स प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते थे, जो व्यूइंग एंगल कम करता था लेकिन ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी पर असर डालता था। सैमसंग का नया Flex Magic Pixel इन कमियों को दूर करेगा क्योंकि यह फिल्म नहीं बल्कि फोन के डिस्प्ले में ही बिल्ट-इन तकनीक होगी।

इस फीचर को फोन में दिए गए एक टॉगल से ऑन या ऑफ किया जा सकेगा। यानी जरूरत पड़ने पर पूरा व्यूइंग एंगल सामान्य दिखेगा और प्राइवेसी मोड ऑन करते ही स्क्रीन सिर्फ यूजर की सीधी नजर से ही साफ दिखेगी। इससे ऑफिस, मेट्रो, क्लासरूम या भीड़ वाले किसी भी स्थान पर फोन सुरक्षित रहेगा।

डिस्प्ले तकनीक में आगे रही है कंपनी

सैमसंग पहले भी डिस्प्ले इनोवेशन में आक्रामक रही है। कंपनी ने Galaxy S21 Ultra के साथ एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग पेश की थी और बाद में Galaxy S24 Ultra को दुनिया में पहली बार Corning Gorilla Armor के साथ लॉन्च किया। इससे बेहतर ड्यूरैबिलिटी और कम रिफ्लेक्शन जैसे फायदे मिले।

Flex Magic Pixel इसी दिशा में एक और कदम माना जा रहा है, जो सुरक्षित मोबाइल देखने का नया अनुभव देगा। इसे सुपर-प्रीमियम डिस्प्ले तकनीक का बड़ा अपग्रेड बताया जा रहा है।

Galaxy S26 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

नया Galaxy S26 Ultra 6.9 इंच के M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।

कैमरा सेटअप में 200MP का मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। बैटरी के लिए 5,000mAh पैक की उम्मीद है। यह कॉन्फिगरेशन इसे फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस दोनों में प्रीमियम लेवल का डिवाइस बना सकता है।

Leave a comment