Gallantry Awad: गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को वीरता पुरस्कार, सीआरपीएफ और यूपी पुलिस के 36 जवान भी शामिल 

गणतंत्र दिवस 2025 पर 942 जवानों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ और यूपी पुलिस के 36 जवान भी शामिल। जानें पूरी जानकारी। गणतंत्र दिवस 2025

गणतंत्र दिवस 2025 पर 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक दिए गए। इनमें 95 वीरता, 101 विशिष्ट सेवा और 746 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं, विभिन्न विभागों के कर्मियों को सम्मानित किया गया।

76th Republic Day: गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक (Gallantry Award) से सम्मानित किया गया है। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया गया।

वीरता पुरस्कारों में किस विभाग से कितने जवान सम्मानित?

वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को दिए गए हैं। 95 वीरता पुरस्कारों में से 28 जवानों को नक्सली क्षेत्रों, 28 को जम्मू और कश्मीर, 03 को उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों और 36 को अन्य क्षेत्रों से सम्मानित किया गया। इनमें से 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा के कर्मी शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए कौन से विभाग से कितने जवान सम्मानित?

Gallantry Awad: गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को वीरता पुरस्कार, सीआरपीएफ और यूपी पुलिस के 36 जवान भी शामिल 

विशिष्ट सेवा (President's Medal for Distinguished Service) के तहत 101 राष्ट्रपति पदक प्रदान किए गए, जिनमें से 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 04 सुधार सेवा से संबंधित जवानों को यह सम्मान मिला।

सराहनीय सेवा के लिए कौन से विभाग के कितने कर्मी सम्मानित?

सराहनीय सेवा के तहत कुल 746 पदक प्रदान किए गए, जिनमें 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 36 सुधार सेवा से संबंधित कर्मियों को यह सम्मान मिला।

राज्यवार वीरता पुरस्कार की सूची

वीरता पुरस्कारों में राज्यवार वितरण इस प्रकार है:

छत्तीसगढ़ - 11 जवान
ओडिशा - 6 जवान
उत्तर प्रदेश - 17 जवान
जम्मू कश्मीर - 15 जवान
असम राइफल्स - 1 जवान
बीएसएफ - 5 जवान
सीआरपीएफ - 19 जवान
एसएसबी - 4 जवान
उत्तर प्रदेश फायर विभाग - 16 जवान
जम्मू कश्मीर फायर विभाग - 1 जवान

राज्यवार विशिष्ट सेवा अवॉर्ड की सूची

Gallantry Awad: गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को वीरता पुरस्कार, सीआरपीएफ और यूपी पुलिस के 36 जवान भी शामिल 

विशिष्ट सेवा के तहत पुरस्कार प्राप्त करने वाले राज्यवार विवरण

अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय मामले आरएस सचिवालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा), और उत्तराखंड को 1-1 अवॉर्ड मिला।

बिहार, गुजरात, कर्नाटका, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को 2-2 अवॉर्ड मिले।

दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3 अवॉर्ड मिले।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से 4-4 अवॉर्ड, उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5 अवॉर्ड, सीआरपीएफ-सीबीआई को 6 अवॉर्ड, और आईबी को 8 अवॉर्ड दिए गए।

Leave a comment