Game Changer Box Office Day 7: सातवें दिन धीमी पड़ी ‘गेम चेंजर’ की रफ्तार, जानें गुरुवार की कमाई का हाल

Game Changer : ‘गेम चेंजर’ ने सातवें दिन केवल 4.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जानें फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की पूरी स्थिति और दर्शकों की प्रतिक्रिया।

Game Changer: एस. शंकर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 450 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनी यह फिल्म शुरुआती दिनों में सुर्खियां बटोरने में सफल रही, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई हैं।

पहले हफ्ते का प्रदर्शन

फिल्म ने अपने शुरुआती 5 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन सातवें दिन के कलेक्शन ने निराश कर दिया।

गुरुवार की कमाई

Game Changer Box Office Day 7: सातवें दिन धीमी पड़ी ‘गेम चेंजर’ की रफ्तार, जानें गुरुवार की कमाई का हाल

•    सैकनिल्क की प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गेम चेंजर’ ने गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मात्र 4.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
•    तेलुगु: 2.88 करोड़
•    तमिल: 54 लाख
•    हिंदी: 1.12 करोड़
•    मलयालम और कन्नड़: शून्य
•    फिल्म के इन आंकड़ों ने न केवल निर्माताओं बल्कि वितरकों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।

‘पुष्पा 2’ के सामने कमजोर प्रदर्शन

जहां ‘पुष्पा 2: द रूल’ 43वें दिन भी 65 लाख रुपये का कारोबार कर रही है, वहीं ‘गेम चेंजर’ एक हफ्ते में ही संघर्ष कर रही है। यह अंतर दर्शाता है कि दर्शकों की प्राथमिकताएं किस ओर झुकी हुई हैं।

फिल्म की कहानी और दर्शकों की प्रतिक्रिया

Game Changer Box Office Day 7: सातवें दिन धीमी पड़ी ‘गेम चेंजर’ की रफ्तार, जानें गुरुवार की कमाई का हाल

‘गेम चेंजर’ की कहानी एक ईमानदार आईएएस अधिकारी की है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बड़े-बड़े नेताओं और सिस्टम से टकरा जाता है। राम चरण ने इस भूमिका को बखूबी निभाने की कोशिश की है, जबकि कियारा आडवाणी उनकी साथी के रूप में नजर आईं।
हालांकि, फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जो इसकी बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पकड़ का एक बड़ा कारण हो सकता हैं।

अन्य भाषाओं में प्रदर्शन

फिल्म को तेलुगु के अलावा तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया था। लेकिन मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में गुरुवार को फिल्म की कमाई शून्य रही। यह दर्शाता है कि फिल्म का आकर्षण सीमित क्षेत्र तक सिमटकर रह गया हैं।

क्या वीकेंड बचा पाएगा फिल्म को?

Game Changer Box Office Day 7: सातवें दिन धीमी पड़ी ‘गेम चेंजर’ की रफ्तार, जानें गुरुवार की कमाई का हाल

बड़े बजट और भव्य प्रचार के बावजूद ‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब सभी की नजरें इस वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म दर्शकों की संख्या बढ़ाने में कामयाब होती है या फिर यह अपने भारी बजट का बोझ नहीं संभाल पाएगी।

‘गेम चेंजर’ का पहला हफ्ता उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अब फिल्म के निर्माताओं को वीकेंड और आगे की रणनीति से उम्मीदें हैं। राम चरण और कियारा आडवाणी के अभिनय और एस. शंकर के निर्देशन को लेकर उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन क्या यह फिल्म अपनी लाज बचा पाएगी? यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Leave a comment