गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा का किया बचाव: वायरल डांस वीडियो पर दी सफाई, बोले- ‘ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता’

वायरल डांस वीडियो को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अभिनेता गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब गौरव ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और पत्नी का खुलकर बचाव किया।

Gaurav Khanna Defends Wife Akansha Chamola: बिग बॉस 19 का समापन हुए करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन शो के विजेता गौरव खन्ना अब भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी वजहें जरूर अलग-अलग हैं। हाल ही में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को एक पार्टी में डांस करने को लेकर ट्रोल किया गया था। अब इस मामले पर गौरव खन्ना अपनी पत्नी के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने आकांक्षा का बचाव करते हुए पूरे विवाद पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वायरल डांस वीडियो और ट्रोलिंग

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें आकांक्षा चमोला एक पार्टी में डांस करती दिख रही थीं। वीडियो के वायरल होते ही नेटिज़न्स ने उनके डांस मूव्स, वहां होने और व्यवहार को लेकर कई तरह के कमेंट किए। कुछ ने मजाक बनाया तो कुछ ने आलोचना भी की। इस मामले में गौरव खन्ना ने हंगामा स्टूडियो को इंटरव्यू देते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो में डांस करने वाली आकांक्षा उनकी पब्लिसिस्ट टीम की सदस्य थीं। 

उन्होंने कहा कि यह पार्टी टीम की सफलता के जश्न में आयोजित की गई थी और वे सब इसके हिस्सा बनने गए थे। चूंकि मुझे डांस करना ज्यादा पसंद नहीं है, इसलिए मेरी पत्नी ने सोचा कि उन्हें भी टीम के साथ शामिल होना चाहिए और इस पल को और खास बनाना चाहिए। यह हमारी टीम की जीत का जश्न था। – गौरव खन्ना ने कहा।

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर गौरव की प्रतिक्रिया

गौरव ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि कई लोग यह भी नहीं जानते कि आकांक्षा किसके साथ डांस कर रही थीं। गौरव खन्ना ने बताया:

'मैं बस पीछे खड़ा रहा और उसे इसका आनंद लेने दिया। आखिरकार यह मेरी टीम की जीत थी। मेरी गैरमौजूदगी में इन्हीं लोगों ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की थी और उन्हें भी एंजॉय करने का हक है।'

उन्होंने आगे कहा कि ट्रोलर्स अक्सर किसी न किसी उद्देश्य से ऐसे कमेंट करते हैं। उनका मानना है कि सोशल मीडिया यूजर्स की बातों पर ध्यान देना जरूरी नहीं। गौरव ने अपनी पत्नी के स्वभाव की भी तारीफ की और कहा कि आकांक्षा काफी चिल और एंजॉय करने वाली हैं, और उन्हें उनका यह स्वभाव पसंद है।

गौरव और आकांक्षा की शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर 2016 को शादी कर ली थी। यह शादी कानपुर में तीन दिन तक चलने वाले भव्य समारोह में संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों का रिश्ता काफी मजबूत और सार्वजनिक तौर पर प्रशंसित रहा है। हाल ही में गौरव ने 7 दिसंबर को हुए बिग बॉस 19 के फाइनल में ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट को हराकर खिताब जीता और अब उन्हें टीवी और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का नया मुकाम मिला है।

Leave a comment