UN ने बुशरा बीबी की जेल हिफाजत पर जताई चिंता, पाकिस्तान को सुधारने का निर्देश जारी

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान से बुशरा बीबी की जेल हिफाजत और स्वास्थ्य की जांच करने, उन्हें मानवीय परिस्थितियों में रखने और कानूनी व पारिवारिक संपर्क का अनुरोध।

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की जेल हिरासत और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई है। UN ने उन्हें मानवीय माहौल, चिकित्सकीय देखभाल और कानूनी-संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Pakistan: संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के स्वास्थ्य और हिरासत की स्थितियों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। UN ने पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया है कि बुशरा बीबी को मानवीय गरिमा के अनुकूल माहौल में रखा जाए और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाए।

पाकिस्तान में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी लंबे समय से जेल में हैं। बुशरा बीबी को अडियाला जेल की गंदी, हवा रहित और कीड़े-मकोड़ों से भरी कोठरी में रखा गया है। इस स्थिति के कारण उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

कोठरी की खौफनाक परिस्थितियां

स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन मंत्रालय (OHCHR) की रिपोर्ट के अनुसार, बुशरा बीबी खान को एक छोटी और अत्यधिक गर्म कोठरी में रखा गया है। वहां बिजली कटौती के कारण अंधेरा रहता है। कोठरी में कीड़े-मकोड़े और चूहे पाए जाते हैं। उन्हें दूषित पानी और अखाद्य भोजन दिया जाता है, जिसमें अत्यधिक मिर्च पाउडर शामिल है।

इन परिस्थितियों के कारण बुशरा बीबी का वजन करीब 15 किलोग्राम कम हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें बार-बार संक्रमण होते हैं, बेहोशी के दौरे पड़ते हैं, दांत में फोड़ा और पेट का अल्सर जैसी चिकित्सा संबंधी जटिलताएं अनुपचारित रह गई हैं।

स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि ऐसी स्थितियां न्यूनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत भी अस्वीकार्य हैं। किसी भी बंदी को अत्यधिक गर्मी, दूषित भोजन या पानी, या ऐसी परिस्थितियों में नहीं रखा जाना चाहिए, जो पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। UN की यातना पर विशेष प्रतिवेदक एलिस जिल एडवर्ड्स ने कहा कि बुशरा बीबी की हिरासत की वर्तमान स्थिति स्वास्थ्य और मानवाधिकार के दृष्टिकोण से बेहद चिंताजनक है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि बुशरा बीबी को अक्सर दिन में 22 घंटे से अधिक समय तक लगभग पूर्ण एकांत में रखा जाता है। कभी-कभी दस दिनों से अधिक की अवधि के लिए उन्हें बिना व्यायाम, पठन सामग्री, कानूनी सलाह, परिवार से मिलने या निजी चिकित्सक की देखभाल के रखा जाता है।

कानूनी और पारिवारिक संपर्क की कमी

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि बुशरा बीबी को अपने वकीलों से संवाद करने, परिवार के सदस्यों से मिलने और चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करने की सुविधा दी जाए। हिरासत में उनके साथ मानवीय संपर्क बनाए रखना आवश्यक है। UN ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे सुनिश्चित करें कि बुशरा बीबी को कानूनी और पारिवारिक सहायता मिले और उनकी हिरासत की स्थिति में सुधार किया जाए।

Leave a comment