बीजेपी नेता और अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य में सक्रिय ठाकरे भाइयों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि ठाकरे नाम अब बालासाहेब के साथ चला गया।
मुंबई: बीजेपी नेता और अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने चादर चढ़ाने के मामले को लेकर ठाकरे भाइयों पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए नवनीत राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे अब चादर चढ़ाने जाते हैं और चादर चढ़ाने वाले को पास बैठाया जाता है। उन्होंने राज ठाकरे से सवाल किया कि लाउडस्पीकर, मस्जिद और हनुमान चालीसा कहां गए।
नवनीत राणा ने कहा कि पहले राज ठाकरे अपने भाषण में कहते थे "मेरे प्यारे हिंदू भाई बहन", अब उनकी भाषा बदल गई है और वह अपने महाराष्ट्र के मतदाताओं से पूछ रहे हैं कि समझ जाइए कि यह कहां जा रहे हैं और क्या वह भी चादर चढ़ाने जाएंगे।
उद्धव ठाकरे पर तंज

नवनीत राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे अब केवल धार्मिक आयोजनों में चादर चढ़ाने जाते हैं और जो लोग चादर चढ़ाते हैं, उन्हें अपने पास बैठाते हैं। उन्होंने कहा, “जनाब उद्धव ठाकरे हैं। ठाकरे नाम बालासाहेब के साथ चला गया। आज उद्धव ठाकरे चादर चढ़ाने जाते हैं। चादर चढ़ाने वाले को पास बैठाते हैं। राज ठाकरे पर नवनीत राणा ने कहा कि पहले वे अपने भाषण में अपने हिंदू समर्थकों को संबोधित करते थे, लेकिन अब उनकी भाषा बदल गई है।
उन्होंने पूछा कि राज ठाकरे “लाउडस्पीकर कहां गया, मस्जिद कहां गया और हनुमान चालीसा कहां गया?”। नवनीत राणा ने अपने मतदाताओं से यह समझने की अपील की कि ठाकरे परिवार किस दिशा में जा रहा है और क्या राज ठाकरे भी धार्मिक आयोजनों में चादर चढ़ाने लगेंगे।
अमरावती महानगरपालिका चुनाव
नवनीत राणा ने अमरावती महानगरपालिका चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना शिंदे की पार्टी के साथ मसला अभी तक सुलझा नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगले 24 घंटे में कोई समाधान निकलने की संभावना है। नवनीत राणा ने घुसपैठियों के मामले पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि असम में 200% वृद्धि, मुंबई में 30% और वेस्ट बंगाल व कश्मीर में बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि सभी हिंदू भाई-बहनों को इस पर ध्यान देना चाहिए। नवनीत राणा ने जोर देकर कहा कि भारत का नाम और सुरक्षा बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है और इस पर सभी को सजग रहना चाहिए।







