Ghaziabad Fire: आदित्य कमर्शियल हब में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों की जान पर बनी, जानें पूरी घटना

गाज़ियाबाद की आदित्य कामर्शियल हब बिल्डिंग में आग लगने से 100 लोग फंसे। दमकल विभाग ने 1 घंटे में सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर।
Ghaziabad Fire: आदित्य कमर्शियल हब में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों की जान पर बनी, जानें पूरी घटना

गाज़ियाबाद के आदित्य कामर्शियल हब में धुआं तेजी से फैला, जिससे लोग घबराए। कुछ ने सीढ़ियों से भागने की कोशिश की, कई ऑफिसों में खुद को बंद कर लिया।

UP News: गाज़ियाबाद के राजनगर स्थित आरडीसी क्षेत्र की बहुमंजिला आदित्य कमर्शियल हब बिल्डिंग में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। यह आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित शाफ्ट में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग से उठे घने धुएं ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

धुएं से दम घुटने की स्थिति

Ghaziabad Fire: आदित्य कमर्शियल हब में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों की जान पर बनी, जानें पूरी घटना

धुआं इतनी तेजी से फैला कि लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया। कई लोग अंधेरे में सीढ़ियों की ओर भागे, लेकिन घने धुएं और बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उन्हें नीचे उतरने में कठिनाई हुई। स्थिति इतनी गंभीर थी कि कुछ लोगों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर लटकना पड़ा, ताकि वे सांस ले सकें और मदद मांग सकें।

रेस्क्यू ऑपरेशन की कार्यवाही

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग सक्रिय हुआ। दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य के दौरान दमकलकर्मियों ने खिड़की से लटके लोगों को सीढ़ियों के माध्यम से नीचे उतारा। कई लोगों को दमकलकर्मियों ने कंधों पर उठाकर बाहर निकाला।

Ghaziabad Fire: आदित्य कमर्शियल हब में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों की जान पर बनी, जानें पूरी घटना

घटना के दौरान करीब 200 लोग बिल्डिंग में मौजूद थे, जिनमें से लगभग 100 लोग अंदर फंस गए थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, धुएं के कारण सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग कैसे फैली?

आदित्य कमर्शियल हब बिल्डिंग में बिजली की वायरिंग एक मुख्य शाफ्ट से होकर जाती है। आग इसी शाफ्ट में लगी, जो तेजी से अन्य फ्लोर तक फैल गई। शुरुआत में एक महिला ने वॉशरूम में धुआं महसूस किया और सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थिति का खुलासा हुआ।

बिल्डिंग में सुविधाएं और स्थिति

Ghaziabad Fire: आदित्य कमर्शियल हब में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों की जान पर बनी, जानें पूरी घटना

यह बिल्डिंग नौ मंजिला है और इसमें करीब 50 से अधिक कॉर्पोरेट ऑफिस स्थित हैं। घटना के समय सभी ऑफिसों में कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। फायर अलार्म और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर सक्रिय नहीं हो सकीं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई।

प्रशासन का बयान

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, आग छठी मंजिल पर शाफ्ट में लगी थी और दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़े हादसे को टाला गया। उन्होंने बताया कि सभी फ्लोर की जांच कर आग पूरी तरह बुझा दी गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

Leave a comment