Gold Price Today: ₹1 लाख हुआ सोना! जानिए मौजूदा रेट और आगे का अनुमान

Gold Price Today: 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव जीएसटी सहित 1 लाख रुपये पहुंचा। जानें क्या वैश्विक हालात के चलते Gold की कीमत और बढ़ेगी?

आज 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1 लाख (GST सहित) तक पहुंच गया है। MCX पर इसका रेट ₹98753/10 ग्राम है। क्या कीमतें और बढ़ेंगी?

Gold Price Today: 22 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोना (Gold) 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू चुका है। यह दाम (GST) जोड़कर बना है, क्योंकि सोने पर अभी 3 प्रतिशत (GST) लागू होता है। सुबह 11:01 बजे MCX पर सोने का भाव (Gold Rate) 98,753 रुपये था।

रिकॉर्ड हाई: एक दिन में 2000 रुपये की बढ़त

Gold Price Today: ₹1 लाख हुआ सोना! जानिए मौजूदा रेट और आगे का अनुमान

21 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 96,000 रुपये के आसपास थी। आज उसमें 2000 रुपये की तेजी दर्ज हुई है। अब तक का रिकॉर्ड हाई (Record High) 99,012 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है, जो कि (MCX) पर ही बना है।

निवेशकों की पहली पसंद बना सोना

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता (Global Uncertainty) के कारण निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ रहा है। जब भी दुनिया में आर्थिक चिंता (Economic Concern) बढ़ती है, तब लोग (Gold) को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। अमेरिका की (Tariff Policy) और (Trade War) जैसी स्थितियों ने सोने को और महंगा कर दिया है।

Gold Price Today: ₹1 लाख हुआ सोना! जानिए मौजूदा रेट और आगे का अनुमान

क्या आगे भी बढ़ेगी कीमत?

एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर 2023 से अब तक सोने में करीब 26% की बढ़त दर्ज हुई है। 24 कैरेट सोना (Gold) तब से अब तक 20,850 रुपये महंगा हुआ है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो भविष्य में सोने के दाम (Gold Prices) और बढ़ सकते हैं। हालांकि, (Stock Market) में धीरे-धीरे स्थिरता आ रही है।

Leave a comment