Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत ₹1,86,999 है। फोल्डेबल फोन में Tensor G6 चिपसेट, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज, ट्रिपल कैमरा और 8-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Tech: Google Pixel 11 Pro Fold को भारत और ग्लोबल मार्केट में कंपनी के नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर पेश किया गया है। इसमें Tensor G6 चिपसेट, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 8-इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,806mAh बैटरी दी गई है।
Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और स्टोरेज
Google Pixel 11 Pro Fold को भारत में ₹1,86,999 की कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी ने इसे 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले सिंगल कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है। फोन Olive कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और Amazon तथा Google India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

यह Google का नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 के साथ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया है।
8-इंच OLED डिस्प्ले और Tensor G6 चिपसेट
Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का OLED Super Actua Flex इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 2,076 x 2,152 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 372ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें HDR सपोर्ट भी मिलता है।
फोन के बाहर 6.5-इंच का OLED Super Actua कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,342 पिक्सल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है और इनर स्क्रीन की तरह हाई रिफ्रेश रेट, HDR और ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Google का Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 17 पर चलता है। Google ने इस डिवाइस के लिए 7 साल तक OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने की बात कही है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है।
ट्रिपल कैमरा सेटअप और 4,806mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 10.5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो सेंसर 5x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कवर स्क्रीन और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP कैमरे दिए गए हैं। फोन 4K रिजॉल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
बैटरी के लिए इसमें 4,806mAh का सेल दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह 24 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकता है। 30W चार्जिंग से फोन करीब 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 25W तक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, USB Type-C और NavIC समेत कई विकल्प मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।













