Google ने अपने AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 का नया अपग्रेड जारी किया है, जो क्रिएटर्स के लिए Shorts, Reels और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाना आसान बनाएगा। नया अपडेट वर्टिकल फॉर्मेट, बेहतर क्वालिटी, स्टेबल कैरेक्टर और स्मार्ट Ingredients to Video फीचर के साथ आता है, जिससे छोटे प्रॉम्प्ट से सिनेमैटिक वीडियो बनाना संभव हो गया है।
AI Video Creation Update: Google ने अपने AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 का अपग्रेड जारी किया है, जिससे क्रिएटर्स अब आसानी से Shorts, Reels और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर नेटिव वर्टिकल वीडियो बना सकेंगे। नया अपडेट वर्टिकल फॉर्मेट, बेहतर आउटपुट क्वालिटी और स्टेबल कैरेक्टर सपोर्ट के साथ आता है। Ingredients to Video फीचर के जरिए यूजर्स छोटे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और रेफरेंस इमेज से भी सिनेमैटिक वीडियो तैयार कर सकते हैं। यह अपग्रेड मोबाइल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स के लिए कंटेंट क्रिएशन को आसान और तेज बनाता है।
Ingredients to Video छोटा प्रॉम्प्ट, बड़ा वीडियो
इस अपडेट में Ingredients to Video फीचर पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है। अब यूजर्स लंबे और डिटेल्ड टेक्स्ट के बिना भी कहानी, डायलॉग और सिनेमैटिक फील वाली क्लिप्स बना सकते हैं। छोटे प्रॉम्प्ट से भी वीडियो में कैरेक्टर और ऑब्जेक्ट्स को स्टेबल रखा जा सकता है।
क्रिएटर्स अब छोटे क्लिप्स जोड़कर लंबी और एकसार कहानी आसानी से बना पाएंगे। बैकग्राउंड, टेक्सचर और प्रॉप्स को अलग-अलग सीन में दोबारा इस्तेमाल करना भी संभव है। यह फीचर खास तौर पर मोबाइल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स के लिए काम आएगा।

वर्टिकल वीडियो और बेहतर क्वालिटी
Veo 3.1 अब 9:16 वर्टिकल वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि क्रिएटर्स को वीडियो क्रॉप करने या क्वालिटी से समझौता करने की जरूरत नहीं है। वीडियो सीधे YouTube Shorts, Instagram Reels या TikTok पर अपलोड किए जा सकते हैं।
इसके अलावा वीडियो आउटपुट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। 1080p वीडियो ज्यादा क्लियर होंगे और 4K अपस्केलिंग का ऑप्शन भी जोड़ा गया है। नया Ingredients to Video फीचर YouTube Shorts, YouTube Create ऐप और Gemini ऐप में उपलब्ध है, जबकि बिजनेस और डेवलपर्स इसे Flow ऐप, Gemini API, Vertex AI और Google Vids के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।












