GSL 2025: गुयाना अमेजन वारियर्स ने पहली बार जीता खिताब, रंगपुर राइडर्स को फाइनल में 32 रनों से दी शिकस्त

GSL 2025 के फाइनल में गुयाना अमेजन वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रंगपुर राइडर्स को 32 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। जानें मैच का स्कोर
GSL 2025: गुयाना अमेजन वारियर्स ने पहली बार जीता खिताब, रंगपुर राइडर्स को फाइनल में 32 रनों से दी शिकस्त

ग्लोबल सुपर लीग 2025 को आखिरकार अपना नया चैंपियन मिल गया है। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: ग्लोबल सुपर लीग 2025 (Global Super League 2025) को आखिरकार एक नया चैंपियन मिल गया है। इमरान ताहिर की कप्तानी में गुयाना अमेजन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) ने इतिहास रचते हुए पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गुयाना ने डिफेंडिंग चैंपियन रंगपुर राइडर्स (Rangpur Riders) को 32 रनों से हराकर उनकी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

गुयाना की टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दमदार संयम और आक्रामकता का परिचय दिया। फाइनल में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

गुयाना की शानदार बल्लेबाजी, गुरबाज और चार्ल्स चमके

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। शुरुआती झटका टीम को चौथे ओवर में लगा जब इविन लुईस सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज और जॉनसन चार्ल्स ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 127 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

GSL 2025: गुयाना अमेजन वारियर्स ने पहली बार जीता खिताब, रंगपुर राइडर्स को फाइनल में 32 रनों से दी शिकस्त

गुरबाज ने 38 गेंदों पर 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, चार्ल्स ने 48 गेंदों में 67 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत गुयाना का स्कोर 150 के पार पहुंचा। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 196 रन तक पहुंचाया। शेफर्ड ने सिर्फ 9 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 19 रन जोड़े।

रंगपुर राइडर्स की कमजोर शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंगपुर राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 29 रन तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद सैफ हसन और इफ्तिखार अहमद ने पारी को संभालने की कोशिश की और 73 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ राहत दी। सैफ ने 26 गेंदों में 41 रन और इफ्तिखार ने 29 गेंदों में 46 रन बनाए।

महिदुल इस्लाम अंकोन ने भी 17 गेंदों में 30 रनों की तेजतर्रार पारी खेली लेकिन टीम 19.5 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई और जीत से 32 रन दूर रह गई। गुयाना की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा कप्तान इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मोईन अली को 1 विकेट मिला।

GSL 2025: गुयाना अमेजन वारियर्स ने पहली बार जीता खिताब, रंगपुर राइडर्स को फाइनल में 32 रनों से दी शिकस्त

गुयाना अमेजन वारियर्स के लिए दोहरी खुशी

रहमानुल्लाह गुरबाज को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। कप्तान इमरान ताहिर को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया। उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 14 विकेट लेकर अपनी फिरकी का लोहा मनवाया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पिछली बार की चैंपियन रंगपुर राइडर्स इस बार भी फाइनल तक पहुंची थी और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन गुयाना ने उन्हें बड़ा झटका दिया। शानदार गेंदबाजी और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर गुयाना अमेजन वारियर्स पहली बार ग्लोबल सुपर लीग चैंपियन बनी।

Leave a comment