नवंबर 2025 में भारत का GST कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ रुपये रहा। घरेलू रेवेन्यू घटा, जबकि इम्पोर्ट से 10.2% बढ़त हुई। कुल नेट GST रेवेन्यू 36,521 करोड़ रुपये रहा, केरल सबसे आगे रहा।
GST Collection: नवंबर 2025 में भारत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी महीने 1.69 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है। हालांकि अक्टूबर में बड़े त्योहारों के कारण जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, नवंबर में खरीदारी की धीमी रफ्तार और GST रेट में कटौती से कुल कलेक्शन कम हुआ।
CGST, SGST और IGST में कैसा रहा कलेक्शन
नवंबर में सेंट्रल GST (CGST) 34,843 करोड़ रुपये, स्टेट GST (SGST) 42,522 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड GST (IGST) 46,934 करोड़ रुपये रहा। घरेलू GST रेवेन्यू 1.5 प्रतिशत घटकर 1,15,558 करोड़ रुपये हुआ। वहीं, इम्पोर्ट से रेवेन्यू 10.2 प्रतिशत बढ़कर 45,976 करोड़ रुपये हो गया, जिससे टोटल ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,70,276 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
रिफंड और नेट कलेक्शन की स्थिति
नवंबर में डोमेस्टिक रिफंड 8,741 करोड़ रुपये और एक्सपोर्ट पर 9,464 करोड़ रुपये का रिफंड हुआ। कुल मिलाकर रिफंड 18,196 करोड़ रुपये रहा। रिफंड को एडजस्ट करने के बाद घरेलू GST रेवेन्यू में गिरावट आई, लेकिन इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट के कारण नेट कलेक्शन में 11.6 प्रतिशत का उछाल आया और यह 36,521 करोड़ रुपये तक पहुंचा। अप्रैल-नवंबर 2025 में टोटल नेट GST रेवेन्यू साल-दर-साल 7.3 प्रतिशत बढ़कर 12.79 लाख करोड़ रुपये हुआ।
कम्पेनसेशन सेस में गिरावट
नवंबर में कम्पेनसेशन सेस कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। घरेलू सेस कलेक्शन पिछले साल 12,398 करोड़ रुपये से घटकर 4,737 करोड़ रुपये रह गया। नेट सेस रेवेन्यू 4,006 करोड़ रुपये रहा, जिससे कम्पेनसेटरी फंड पर दबाव दिखा।
GST कलेक्शन के राज्य-वार आंकड़ों में केरल सबसे आगे रहा, जहां SGST में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। महाराष्ट्र में SGST 3 प्रतिशत और बिहार में 1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अन्य राज्यों में मिला-जुला प्रदर्शन रहा।










