Gujarat Board HSC Answer Key 2025 जारी, 24 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति

गुजरात बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की HSC आंसर-की जारी कर दी है। छात्र 24 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक यहां देखें

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने 12वीं कक्षा (HSC) की विज्ञान संकाय की उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी है। जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी थी।

एजुकेशन: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने वर्ष 2025 की बारहवीं कक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह आंसर की साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिसमें गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी और जीवविज्ञान विषयों की उत्तर कुंजी शामिल है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।

27 फरवरी से 13 मार्च तक चली परीक्षाएं

Gujarat Board HSC Answer Key 2025 जारी, 24 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति

गुजरात बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 को शुरू हुई थीं और 13 मार्च 2025 को समाप्त हुईं। परीक्षा समाप्त होने के बाद, बोर्ड ने अब आधिकारिक उत्तर कुंजी gseb.org पर अपलोड कर दी है। यह उत्तर कुंजी विशेष रूप से विज्ञान संकाय के विषयों – गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान के लिए जारी की गई हैं।

आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 24 मार्च

अगर किसी छात्र को उत्तर कुंजी में किसी भी उत्तर को लेकर संदेह है, तो वे 24 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को निर्धारित प्रारूप में ईमेल भेजना होगा। इसके लिए [email protected] पर अपनी आपत्ति भेजी जा सकती है। बोर्ड द्वारा दी गई समयसीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क देना होगा। छात्रों को भुगतान की रसीद की प्रति भी ईमेल के साथ संलग्न करनी होगी। यदि किसी आपत्ति को बोर्ड द्वारा सही पाया जाता है, तो शुल्क उम्मीदवार को लौटा दिया जाएगा।

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Gujarat Board HSC Answer Key 2025 जारी, 24 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति

GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
होम पेज पर HSC Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी जांचें।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

बोर्ड छात्रों से मिली आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उसके बाद, HSC 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। छात्र GSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने परिणाम देख सकते हैं।

Leave a comment