गुरुग्राम हत्याकांड: बहन के अफेयर से खफा युवक ने करीबी दोस्त को उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम में बहन के अफेयर से नाराज युवक ने दोस्त सुहेब की हत्या कर दी। शराब पिलाकर और गला घोंटकर हत्या, तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गुरुग्राम हत्याकांड: बहन के अफेयर से खफा युवक ने करीबी दोस्त को उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम में दोस्ती का रिश्ता खून में बदल गया। बहन के अफेयर से नाराज युवक ने पहले दोस्त को शराब पिलाई और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana: मृतक सुहेब और आरोपी जिशान की दोस्ती करीब दो साल पुरानी थी। दोनों दुबई में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान सुहेब और जिशान की बहन के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि एक दिन जिशान ने सुहेब के मोबाइल फोन में अपनी बहन की आपत्तिजनक तस्वीरें देख लीं। यही घटना जिशान के मन में गुस्सा और बदले की भावना भरने लगी।

जिशान ने तभी तय कर लिया था कि वह सुहेब को सबक सिखाएगा। दुबई में उसने हत्या की योजना तो बनाई, लेकिन मौका नहीं मिल पाया। कुछ समय बाद दोनों भारत लौट आए, लेकिन जिशान का गुस्सा कम नहीं हुआ।

शादी की बात और बढ़ता विवाद

भारत आने के बाद सुहेब ने जिशान से कहा कि वह उसकी बहन से शादी करना चाहता है। यह सुनकर जिशान और भड़क गया। उसने सुहेब से साफ सवाल किया कि क्या उसका उसकी बहन के साथ अफेयर था, लेकिन सुहेब ने इससे इनकार कर दिया।

इस बात ने जिशान को और शक में डाल दिया। उसके मन में यह बात बैठ गई कि सुहेब उसे धोखा दे रहा है। यहीं से उसने अपने दोस्त को खत्म करने की ठोस साजिश रचना शुरू कर दी।

नौकरी का झांसा

गुरुग्राम हत्याकांड: बहन के अफेयर से खफा युवक ने करीबी दोस्त को उतारा मौत के घाट

23 जनवरी को जिशान ने सुहेब को नौकरी दिलाने का लालच देकर गुरुग्राम बुलाया। सुहेब 24 जनवरी तक जिशान के साथ ही रुका। उसी रात दोनों ने पार्टी करने का फैसला किया।

पार्टी के दौरान जिशान ने सुहेब को जमकर शराब पिलाई। जब सुहेब पूरी तरह नशे में बेहोश हो गया, तब जिशान ने बिजली के तार से उसका गला घोंट दिया। सुहेब को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शव ठिकाने लगाने की साजिश 

हत्या के बाद जिशान ने शव को कंबल में लपेटा और अपने दोस्तों अतुल और दिव्यम की मदद से गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में स्थित प्रकाशपुरी के गंदे नाले में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए जिशान खुद अपने पिता के साथ थाने पहुंचा और सुहेब की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

हालांकि पूछताछ के दौरान उसके बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर जिशान टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a comment