Haj Suvidha Smartwatch पर सवाल, यात्रियों ने बैटरी और कनेक्टिविटी दिक्कतों को लेकर जताई नाराजगी

हज सुविधा स्मार्टवॉच को लेकर यात्रियों ने बैटरी और नेटवर्क दिक्कतों की शिकायत की है। कंपनी ने दो दिन बैकअप और तकनीकी सहायता का दावा किया है।
Haj Suvidha Smartwatch पर सवाल, यात्रियों ने बैटरी और कनेक्टिविटी दिक्कतों को लेकर जताई नाराजगी

हज यात्रा पर गए भारतीय यात्रियों ने Haj Suvidha Smartwatch की बैटरी और कनेक्टिविटी को लेकर शिकायतें की हैं। दावा है कि घड़ी फुल चार्ज के बाद केवल दो घंटे चल रही है। कंपनी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दो दिन बैकअप का दावा किया है।

Tech: Haj Suvidha Smartwatch को लेकर हज यात्रियों के बीच विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। सऊदी अरब पहुंचे कई भारतीय यात्रियों ने स्मार्टवॉच की बैटरी जल्दी खत्म होने और नेटवर्क कनेक्टिविटी में दिक्कत आने की शिकायत की है। यह डिवाइस हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और लोकेशन ट्रैकिंग के लिए उपलब्ध कराई गई थी। वहीं, वॉच बनाने वाली कंपनी ने सभी डिवाइस की टेस्टिंग पूरी होने और दो दिन बैटरी बैकअप मिलने का दावा किया है।

हज यात्रियों के लिए क्यों लाई गई थी स्मार्टवॉच?

हज सुविधा स्मार्टवॉच को भारतीय हज यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के उद्देश्य से तैयार किया गया था। GPS और डेटा सिम से लैस इस डिवाइस को हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 1.2 लाख से अधिक यात्रियों को उपलब्ध कराया। कंपनी के मुताबिक यह वॉच सऊदी अरब में एक्टिव होकर काम करती है और यात्रियों को रियल-टाइम अपडेट, लोकेशन ट्रैकिंग और हेल्थ मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं देती है।

Haj Suvidha Smartwatch पर सवाल, यात्रियों ने बैटरी और कनेक्टिविटी दिक्कतों को लेकर जताई नाराजगी

वॉच में SOS बटन, हार्ट रेट मॉनिटर, ऑक्सीजन लेवल चेक, स्टेप काउंटर और नमाज टाइमिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने यात्रियों को 10 वॉट से कम पावर वाले चार्जर से ही डिवाइस चार्ज करने की सलाह दी है।

बैटरी और नेटवर्क को लेकर बढ़ीं शिकायतें

कई यात्रियों ने दावा किया है कि स्मार्टवॉच की बैटरी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, फुल चार्ज के बाद घड़ी मुश्किल से दो घंटे तक ही चल रही है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में नेटवर्क और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं भी सामने आई हैं।

यात्रियों का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा और इमरजेंसी सहायता के भरोसे इस डिवाइस का उपयोग किया, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोगों ने वॉच की कीमत और क्वालिटी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

कंपनी ने क्या सफाई दी?

स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी Sekyo ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सभी डिवाइस की टेस्टिंग पहले ही की गई थी और वॉच सामान्य स्थिति में दो दिन तक बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि अब तक बड़े स्तर पर हार्डवेयर खराब होने की शिकायत सामने नहीं आई है।

कंपनी ने यह भी बताया कि यात्रियों की मदद के लिए हिंदी और अंग्रेजी में यूजर मैनुअल और सपोर्ट वीडियो उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा कंपनी और हज कमेटी की टीम यात्रियों को तकनीकी सहायता देने में जुटी हुई है।

Leave a comment