Happy Promise Day 2025: प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर या क्रश को भेजें दिल छू लेने वाले मैसेज

प्रॉमिस डे 2025 पर अपने पार्टनर या क्रश को स्पेशल फील कराने के लिए भेजें प्यार भरे मैसेज और कोट्स। जानें कुछ खास वादों को जाहिर करने वाले संदेश, प्रॉमिस डे

हर साल आज, 11 फरवरी को कपल्स प्रॉमिस डे सेलिब्रेट करते हैं, जो वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है। इस दिन प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे से वादे करते हैं जो उनके रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं। ऐसे खास मौके पर हर कोई अपने पार्टनर या क्रश को दिल छू लेने वाले मैसेज और कोट्स के जरिए विश करना चाहता है। प्रॉमिस डे केवल एक दिन नहीं है बल्कि यह विश्वास और कमिटमेंट को दर्शाने का अवसर हैं। 

अगर आप भी अपने साथी को कुछ खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हमारी ये खास विशेज आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। इन खूबसूरत संदेशों और प्रेरणादायक कोट्स के जरिए आप अपने पार्टनर को यह महसूस करा सकते हैं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। इस प्रॉमिस डे पर एक छोटी सी शुभकामना आपके प्यार को और भी गहरा बना सकती हैं।

प्रॉमिस डे की ऐसे दें शुभकामनाएं

Happy Promise Day 2025: प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर या क्रश को भेजें दिल छू लेने वाले मैसेज

1. ये वादा है हमारा,
कभी साथ न छोड़ेंगे तुम्हारा,
जो गए तुम हमें भूलकर,
ले आएंगे पकड़कर हाथ तुम्हारा।

2. बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपने इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बाहों में सारा जहां भुलाते हो।

Happy Promise Day 2025: प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर या क्रश को भेजें दिल छू लेने वाले मैसेज

3. हम वादा करते हैं सदा निभाएंगे दोस्ती,
कोशिश रहेगी यही कि ना सताएंगे कभी तुझे,
जब भी ज़रूरत पड़े तो दिल से पुकार लेना मुझे,
मर भी रहे होंगे तो लेकर आएंगे मोहलत।

4. आंख खुले तो चहेरा मेरे यार का हो,
आंख बंद हो तो सपना मेरे प्यार का हो,
मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में बस इतना वादा कर दो,
हर सांस पर हक सिर्फ आपका हो।

Happy Promise Day 2025: प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर या क्रश को भेजें दिल छू लेने वाले मैसेज

5. बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,
तू जहां-जहां जाएगी मैं वहां-वहां आऊंगा,
साया तो छोड़ जाता है साथ अंधेरे में,
लेकिन मैं अंधेरे में तेरा उजाला बन जाऊंगा।

6. किसी की मोहब्बत तभी पूरी होती है जब तक उसमें शर्तें नहीं होती,
एहसास और ख्याल तब तक मुकम्मल नहीं होते,
जब तक उसमें वादें और कसमें नहीं होती।

हैप्पी प्रॉमिस डे

Leave a comment