Delhi Chunav Result: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जश्न, AAP पर बरसे सम्राट चौधरी, जानें क्या कहा?

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जश्न, सम्राट चौधरी बोले- 'AAP के झूठ, फरेब और धोखे की हार', बिहार में NDA की जीत का भी किया दावा। दिल्ली चुनाव में बीजेपी

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जश्न, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा- 'यह झूठ, फरेब और धोखे की हार है।'

Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 'झूठ, फरेब और धोखा' की हार हुई है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में झूठ फैलाया और बिहारी व पूर्वांचल के लोगों को अपमानित किया। लेकिन अब दिल्ली के पूर्वांचल वासियों ने जवाब दे दिया है।

भागलपुर में निजी कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री

Delhi Chunav Result: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जश्न, AAP पर बरसे सम्राट चौधरी, जानें क्या कहा?

सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत विकास और सुशासन की जीत है। जनता ने स्पष्ट कर दिया कि वे AAP के खोखले वादों पर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा करती है।

बिहार में NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

सम्राट चौधरी ने बिहार में एनडीए की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि गठबंधन एकजुट है और आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार बिहार के विकास को लेकर गंभीर है।

हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

भागलपुर हवाई अड्डे पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पीरपैंती विधायक ई. ललन पासवान, एमएलसी डॉ. एनके यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, रोहित पांडेय, प्रीति शेखर, बंटी यादव समेत कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे।

कटिहार में भी मनाया गया जश्न

Delhi Chunav Result: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जश्न, AAP पर बरसे सम्राट चौधरी, जानें क्या कहा?

दिल्ली चुनाव में मिली जीत के बाद बिहार के कटिहार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में शहीद चौक पर विजय उत्सव मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और आतिशबाजी भी की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का बयान

इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा फिर से साबित हुआ है। दिल्ली चुनाव में जनता ने यह दिखा दिया कि वे झूठ की राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे।

भाजपा की जीत को बताया 'मोदी की गारंटी'

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि दिल्ली में झूठ, अहंकार और अराजकता की हार हुई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन और उनकी गारंटी की जीत है। भाजपा अपने सभी वादे पूरे करेगी और दिल्ली को विश्व की अग्रणी राजधानी बनाने के लिए कार्य करती रहेगी।

Delhi Chunav Result: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जश्न, AAP पर बरसे सम्राट चौधरी, जानें क्या कहा?

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्र भूषण ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा सह संयोजक गोविंद अधिकारी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पासवान और महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा के नेतृत्व में भी जश्न मनाया गया।

Leave a comment